facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पुणे स्थित टाटा मोटर्स के संयंत्र में चार मेगावॉट की सौर परियोजना लगाएगी टाटा पावर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:36 PM IST

टाटा पावर ने बुधवार को कहा कि उसने टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में चार मेगावॉट (MWP) की सौर परियोजना लगाने के लिए समझौता किया है। 

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स और टाटा पावर ने पुणे के वाणिज्यिक वाहन विनिर्माण संयंत्र में 4-एमडब्ल्यूपी की सौर परियोजना विकसित करने के लिए बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।’’ 

कंपनी ने बताया कि इस संयंत्र से सामूहिक रूप से बिजली की 58 लाख यूनिट का उत्पादन होने की उम्मीद है और इससे कार्बन उत्सर्जन में 10 लाख टन से अधिक की कमी आएगी। 

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन निर्माण संयंत्र प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 में हमारे पुणे संयंत्र में कुल अक्षय ऊर्जा का योगदान 32 प्रतिशत था। इस समझौते के साथ, हम शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के अपने लक्ष्यों की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।’’

First Published - September 14, 2022 | 6:19 PM IST

संबंधित पोस्ट