facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा टेक ने 2025 तक 69 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:21 PM IST

टाटा समूह की इंजीनियरिंग सेवा एवं उत्पाद विकास इकाई टाटा टेक्नोलॉजीज (टाटा टेक) वर्ष 2025 तक 69 प्रतिशत तक बढ़कर वित्त वर्ष 2022 के 47.3 करोड़ डॉलर से करीब 80 करोड़ डॉलर पर पहुंच सकती है। टाटा टेक के वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि कंपनी को इले​क्ट्रिक वाहन खंड एवं विमानन में मांग बढ़ने से मदद मिलेगी। कंपनी विलय एवं
अ​धिग्रहणों के जरिये भी विकास की संभावना तलाश रही है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी वारेन हैरिस ने कहा, ‘हम अगले 12 महीनों में अपना व्यवसाय 20 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। उसके बाद हमें यह 15 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। वर्ष 2025 तक, टाटा टेक अपना व्यवसाय बढ़ाकर 80 करोड़ डॉलर कर सकती है।’ मार्च 2022 में समाप्त वर्ष के लिए, टाटा टेक्नोलॉजीज का राजस्व 47.35 करोड़ डॉलर पर दर्ज किया गया था और परिचालन लाभ 8.65 करोड़ डॉलर तथा कर पश्चात लाभ 5.8 करोड़ डॉलर था। वर्ष में राजस्व वृद्धि 47 प्रतिशत रही, वहीं परिचालन मुनाफा वृद्धि 65 प्रतिशत और कर-बाद लाभ वृद्धि 74 प्रतिशत पर दर्ज की गई।  
उन्होंने कहा कि कंपनी ल​क्षित अ​धिग्रहण के लिए भी बाजार में है। उन्होंने कहा, ‘हमने उन लक्ष्यों की सूची बनाई है जिन पर हम विलय एवं अ​धिग्रहण के जरिये संभावना तलाश रहे हैं। हम अगले कुछ वर्षों में विलय एवं अ​धिग्रहणों के संदर्भ में सक्रियता दिखा रहे हैं। कंपनीइले​क्ट्रिक वाहनों और वाहन तथा विमानन खंड में डिजिटल तेजी पर बड़ा दांव लगा रही है। वह बेंगलूरु इकाई में अगले 18 महीनों में कर्मियों की संख्या 400 से बढ़ाकर 1,000 करने की योजना बना रही है।’
कंपनी ने ड्राइवलाइन सिस्टम्स और आधुनिक ईपावरट्रेन प्रौद्योगिकियों में वै​श्विक दिग्गज जीकएन ऑटोमोटिव के साथ समझौता किया है और अक्टूबर 2020 में बेंगलूरु में वै​श्विक ई-मोबिलिटी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग केंद्र खोला था।
टाटा टेक का करीब 80 प्रतिशत व्यवसाय ऑटोमोटिव सेगमेंट से आता है, जिसके बाद एयरोस्पेस और इंड​स्ट्रियल हेवी मशीनरी का योगदान है। उन्होंने कहा कि कंपनी कई तरह के ग्राहकों की जरूरतें पूरी करती है। 6 साल पहले कंपनी का ज्यादातर व्यवसाय टाटा समूह से आता था, जो अब महज 31 प्रतिशत रह गया है। टाटा टेक में टाटा मोटर्स की करीब 72 प्रतिशत और अल्फा टीसी हो​ल्डिंग्स की 9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

First Published - June 11, 2022 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट