facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा की नैनो को आया हिमाचल से बुलावा

Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 PM IST

पश्चिम बंगाल में टाटा मोटर्स ने सिंगुर परियोजना से बाहर निकलने की धमकी क्या दी कि विभिन्न राज्यों की ओर से कंपनी को नैनो परियोजना लगाने के लिए निमंत्रण की बाढ़ सी आ गई है।


पश्चिम बंगाल में आंदोलन से खफा टाटा मोटर्स को हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘औद्योगिक अनुकूल माहौल’ में निवेश का न्योता दिया है। राज्य में संयंत्र लगाने का निमंत्रण मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की ओर से दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्य में दक्ष कामगारों की कोई कमी नहीं है और साथ ही अबाधित आपूर्ति और शांतिपूर्ण माहौल भी है। औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए हर लिहाज से राज्य का माहौल अनुकूल है। राज्य में खास शुल्क मुक्त औद्योगिक पैकेज भी है जिससे निवेशकों को खासा लाभ होगा।’

टाटा मसले पर पश्चिम बंगाल में जो राजनीतिक माहौल है उस पर धूमल ने नाराजगी जताई और कहा कि इनसे औद्योगिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा और दूसरी औद्योगिक इकाइयां उनके निमंत्रण पर विचार करेंगी।

वर्ष 2003 में केंद्र सरकार ने एक्साइज हॉलीडे की घोषणा किए जाने के बाद से राज्य में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। हाल के वर्षों में हिमाचल उत्तर भारत का फार्मास्यूटिकल केंद्र बनकर उभरा है। सिंगुर से हटने की धमकी के बाद टाटा को नई जगह की तलाश है।

First Published - August 26, 2008 | 2:36 AM IST

संबंधित पोस्ट