facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा की दो फर्मों का होगा विलय

Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

समूह की वि​भिन्न कंपनियों में तालमेल बढ़ाने की योजना के तहत, टाटा मोटर्स फाइनैंस सॉल्युशंस (टीएमएफएसएल) और टाटा मोटर्स फाइनैंस (टीएमएफएल) के बोर्ड 3 अक्टूबर को अलग से बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में टाटा मोटर्स की इन दो फाइनैंस इकाइयों के उधारी परिचालन के विलय की योजना पर विचार किया जाएगा। 
डेट निवेशकों को भेजी जानकारी में कहा गया है कि टाटा मोटर्स फाइनैंस सॉल्युशंस ने टीएमएफएल का गैर-बैंकिंग वित्त व्यवसाय खरीदने की योजना तैयार की है। 
टाटा मोटर्स की सहायक इकाई टाटा मोटर्स फाइनैंस हो​ल्डिंग्स की टीएमएफएल में 97 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सा टाटा मोटर्स फाइनैंस सॉल्युशंस का है। इस साल मार्च तक, टीएमएफएल की ऋण बुक 28,204 करोड़ रुपये की थी, जबकि टीएमएफएसएल के लिए यह आंकड़ा 8,085 करोड़ रुपये था। 
एक प्रमुख संस्थान के अ​धिकारी ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया, ‘यह विलय टाटा समूह द्वारा समान व्यवसायों को टाटा स्टील जैसे विलय की तरह एक कंपनी के अधीन लाने की योजना का एक हिस्सा है।’
संपर्क किए जाने पर टाटा मोटर्स के एक अ​धिकारी ने कहा कि सभी उधारी गतिवि​धियां उसकी दो एनबीएफसी के जरिये की जाती हैं, जिनमें नए वाहनों के लिए ऋण की सुविधा टीएमएफएल और पुराने वाहनों तथा कॉरपोरेट संबंधित ऋण टीएमएफएसएल के जरिये दिया जाता है। 
अ​धिकारी ने कहा, ‘ढांचे को आसान बनाने के प्रयास में, टीएमएफएल का उधारी व्यवसाय अलग किया जा रहा है और इसे टीएमएफएसएल को स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे कि सभी उधारी गतिवि​​धियां एक इकाई के जरिये हो सकें।’
टाटा समूह अपनी सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या 29 से घटाकर 15 करने की योजना बना रहा है, जिससे कि एक कंपनी के तहत परिचालन समेकित किया जा सके और आपसी तालमेल का लाभ मिल सके। 
टाटा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों और समूह की हो​ल्डिंग कंपनी टाटा संस की वि​भिन्न क्षेत्रों में कई गैर-सूचीबद्ध इकाइयां हैं। फाइनैंस सेगमेंट में, टाटा संस के पास टाटा कैपिटल है, जिसकी आवासीय वित्त समेत वि​भिन्न वर्टिकल में उप​स्थिति है। टाटा संस की दो बीमा उद्यमों में भी प्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदारी है। 
टाटा मोटर्स के मामले में, कंपनी की टाटा मोटर्स फाइनैंस हो​ल्डिंग्स के तहत दो वाहन वित्त कंपनियां हैं। लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से, टीएमएफएल को मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 3,853 करोड़ रुपये राजस्व के साथ 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जबकि टीएमएफएसएल को 1,048 करोड़ रुपये राजस्व पर 192 करोड़ रुपये का कमजोर मुनाफा हुआ। 

First Published - September 28, 2022 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट