टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज भारत में विमानन डिजायन एवं विकास केंद्र (एडीडीसी) की स्थापना करने जा रही है।
कंपनी ने इसके लिए स्वीडन के रक्षा एवं विमानन क्षेत्र के प्रमुख समूह साब के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी के मुताबिक केंद्र भारत में डिजायन और विकास क्षमताओं का अकेला स्रोत होगा।