facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टेक स्टार्टअप ने कम पूंजी जुटाई

Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

भारतीय टेक्नोलॉजी स्टार्टअप कंपनियों ने 102 राउंड के सौदों और 9 अ​धिग्रहणों के जरिये अगस्त में 88.5 करोड़ डॉलर की पूंजी हासिल की। ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के मुकाबले इन कंपनियों में अगस्त के दौरान निवेश में 20 प्रतिशत, वित्तीय सौदों में 8 प्रतिशत और अ​धिग्रहणों में 18 प्रतिशत तक की कमी आई। बेंगलूरु ने कुल कोष उगाही में बड़ा योगदान दिया, जिसके बाद मुंबई और दिल्ली का स्थान रहा। 

2021 की पहली तिमाही में टेक स्टार्टअप के लिए तिमाही फंडिंग 14.8 अरब डॉलर पर रही और तब से इसमें तेज गिरावट आई है। निवेश में यह सुस्ती अगले 12-18 महीनों के दौरान बरकरार रहने का अनुमान है।
हालांकि इस सुस्ती के बावजूद एडटेक यूनिकॉर्न अपग्रेड ने अगस्त में 21 करोड़ डॉलर जुटाए और उसने अगले तीन महीनों में 2,800 पूर्णकालिक और अंशकालिक संकाय सदस्यों की नियु​क्ति की योजना बनाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपग्रेड ने वित्त वर्ष 2023 में 50 करोड़ डॉलर का सकल राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है। यह योजना ऐसे समय में बनाई गई है जब अनएकेडेमी, बैजूज और वेदांतु जैसी अन्य बड़ी कंपनियों ने इस साल संयुक्त रूप से करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है। 

First Published - September 5, 2022 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट