facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मुंबई में टेलीकॉम कंपनियों का घमासान

Last Updated- December 07, 2022 | 6:42 PM IST

लगातार बढ़ते मोबाइल ग्राहकों की संख्या को देखते हुए अब सभी दूरसंचार कंपनियां मुंबई सर्किल में पैठ बनाने की कोशिश में हैं।


हाल ही में आइडिया ने मुंबई में दूरसंचार सेवा शुरु की है और करीब 7 दूरसंचार कंपनियां मुंबई में अपनी सेवा शुरू करने की योजना बना रही हैं।

मुंबई सर्किल में अब देश की लगभग सभी कंपनियां दूरसंचार सेवाएं दे रही हैं और नई कंपनियों के आने से यहां घमासान और तेज होने की पूरी संभावना है।
नई कंपनियों के आने से मुमकिन है कि ग्राहक एक कंपनी छोड़कर दूसरी कंपनी की सेवाएं ले जिससे पहले से ही खराब स्थिति में पहुंच चुके प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) के और कम होने की संभावना है।

फिलहाल सभी दूरसंचार कंपनियों का एआरपीयू 280 रुपये प्रति महीने के आसपास है।
डैटाकॉम सॉल्यूशंस के मुख्य कार्यकारी रवि शर्मा ने कहा, ‘दूरसंचार कंपनियों के लिहाज से मुंबई एक बहुत बड़ा बाजार है।

यहां सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद हैं और इस सर्किल से प्राप्त होने वाला एआरपीयू बाकी सर्किलों के मुकाबले कहीं ज्यादा है।’

उन्होंने कहा कि मुंबई सर्किल में आने वाली कंपनियों के लिए यह एक अच्छा कदम हो सकता हैं, क्योंकि बाकी सर्किलों में कंपनियों को उतनी कमाई नहीं होगी।

सीडीएमए सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा टेलिसर्विसेज लिमिटेड भी इस साल के अंत तक जीएसएम सेवाएं मुहैया कराने की योजना बना रहे हैं। उनकी इस सूची में मुंबई ही पहले स्थान पर है।

इसके साथ ही डैटाकॉम सॉलयूशंस, युनिटेक, श्याम सिसटेमा,स्वैम टेलीकॉम और लूप टेलीकॉम जैसी नई लाइसेंस धारक कंपनियां भी यहां आने वाली कंपनियों की कतार में हैं।

सेल्युलर ऑपरेटरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार मुंबई में लगभग 96.5 लाख सब्सक्राइबर मौजूद हैं। यह आंकड़ा हर महीने 2.5 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। विश्लेषकों के मुताबिक मुंबई में लगभग 2.5 करोड़ संभावित सब्सक्राइबर हैं।

मुंबई के सर्किल में एआरपीयू 400-600 रुपये के बीच है। अर्नस्ट ऐंड यंग के पार्टनर (दूरसंचार सलाहकार सेवा) मानेश पटेल ने कहा, ‘मुंबई सर्किल में होने वाला मुकाबला दूरसंचार कंपनियों के लिए सबसे कड़ा मुकाबला होगा। दरअसल सभी कंपनियां इस सर्किल में आना चाहती हैं।’

मुंबई में कॉर्पोरेट घरानों, तकनीक को तवाो देने वाले और शहर से आने जाने वालों की मौजूदगी के कारण यह सर्किल सभी कंपनियों का पसंदीदा सर्किल बनता जा रहा है।

First Published - August 25, 2008 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट