facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टेनसेंट ने फ्लिपकार्ट में हिस्सा खरीदा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:20 PM IST

चीन की दिग्गज टेनसेंट ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स फर्म फ्लिपकार्ट में बिन्नी बंसल से हिस्सेदारी खरीदी है। सूत्रों ने बताया कि टेनसेंट ने यह सौदा अपनी यूरोपीय सहायक इकाई के जरिये 26.4 करोड़ डॉलर (करीब 2,060 करोड़ रुपये) में किया है।  
यह सौदा 26 अक्टूबर, 2021 को पूरा हो गया था। लेकिन सरकार को इसकी जानकारी इसे चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में ही दी गई। फ्लिपकार्ट सिंगापुर में पंजीकृत है और भारत में वह सिर्फ कारोबार करती है।
टेनसेंट क्लाउड यूरोप बीवी को हिस्सेदारी बेचने के बाद फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल के पास कंपनी में अब 1.84 फीसदी शेयर बचे हैं। घटनाक्रम के जानकार एक शख्स ने कहा, ‘टेनसेंट शुरू से ही फ्लिपकार्ट की निवेशक रही है और यह सौदा पिछले साल उस समय हुआ था जब सॉफ्टबैंक के साथ अन्य सॉवरिन फंडों ने फ्लिपकार्ट में 3.6 अरब डॉलर निवेश किया था।’ उस समय बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट में अपनी कुछ हिस्सेदारी टेनसेंट को बेच दी थी। इस सौदे के बाद फ्लिपकार्ट में टेनसेंट की हिस्सेदारी 0.72 फीसदी हो गई है, जिसका मूल्य 26.4 करोड़ डॉलर है। सरकार ने अप्रैल 2020 में महामारी के शुरुआती समय में प्रेस नोट 3 जारी किया था। महामारी के दौरान भारतीय कंपनियों के जबरिया अ​धिग्रहण की प्रतिक्रिया में प्रेस नोट 3 लाया गया था। इसके तहत पड़ोसी देशों से होने वाले निवेश को मंजूरी लेनी होगी और सुरक्षा मंजूरी की भी जरूरत होगी।
सूत्रों ने कहा कि टेनसेंट-बिन्नी बंसल के बीच हुआ सौदा प्रेस नोट 3 के दायरे में नहीं आता है क्योंकि फ्लिपकार्ट में टेनसेंट की हिस्सेदारी 1 फीसदी से भी कम है। पिछले साल जुलाई में फ्लिपकार्ट समूह ने 3.6 अरब डॉलर जुटाए थे, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 37.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। एक साल में कंपनी का मूल्यांकन 50 फीसदी बढ़ा है। पेपर डॉट वीसी की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2020 में टेनसेंट ने कंपनी में 6.28 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।

First Published - June 13, 2022 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट