facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

राइट्स इश्यू पर शर्तें मंजूर

Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स निदेशक मंडल ने ने करीब 4200 करोड़ रुपये के कंपनी के राइट्स इश्यू जारी करने के लिए मंगलवार को इसकी शर्तों को अपनी मंजूरी दे दी है।


इसके तहत शेयरधारकों को प्रति 6 शेयरों पर कंपनी का एक साधारण शेयर दिया जाएगा। 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इस शेयर की कीमत 340 रुपये होगी। ऐसे शेयरों की कुल कीमत करीब 2,186 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा, 305 रुपये मूल्य के ‘ए’ श्रेणी के साधारण शेयर भी जारी किए जाएंगे, जिसकी कुल कीमत करीब 1,961 करोड़ रुपये होगी।

कंपनी के बयान के मुताबिक, ‘ए’ श्रेणी के साधारण शेयरधारकों को वोटिंग का अधिकार होगा, वहीं साधारण शेयरधारकों के मुकाबले उन्हें कुछ ज्यादा लाभांश मिलेगा। जहां तक वोटिंग की बात है, तो 10 ‘ए’ श्रेणी के शेयरों पर एक वोट मान्य होगा, जबकि घोषित लाभांश साधारण के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा मिलेगा।

लाट साहबों ने माना टाटा का लोहा

टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से सम्मानित किया गया है। ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर रिचर्ड स्टैग ने कहा कि रतन टाटा ने जब से कोरस समूह और जेएलआर का अधिग्रहण किया है, वह 50,000 लोगों को नौकरियां दे चुके हैं।

First Published - September 3, 2008 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट