facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस कैपिटल के लिए बोली लगाने की समयसीमा 29 अगस्त को होगी खत्म

Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

 कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL) के लिए बोली लगाने की समयसीमा 29 अगस्त  को खत्म होने जा रही है। लेकिन इस बीच निवेशकों को कंपनी की सबसे मूल्यवान इकाई रिलायंस जनरल इंश्योरेंस यानी RGI कंपनी के शेयरों को लेकर बनी भ्रम की स्थिति ने चिंता में डाल दिया है।
दरअसल RCL की दिवालिया प्रक्रिया के तहत प्रशासक रिलायंस जनरल को भी लाना चाहता है। लेकिन सूत्रों की मानें तो आईडीबीआई ट्रस्टी ने समाधान प्रक्रिया के लिए जनरल इंश्योरेंस के शेयर जारी करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि रिलायंस जनरल के शेयरों को लेकर बनी भ्रम की स्थिति ने निवेशकों को बोलियां लगाने को लेकर असमंजस में डाल दिया है। 

आईडीबीआई ट्रस्टीशिप जो क्रेडिट सुइस की ओर से डिबेंचर न्यासी के तौर पर काम कर रही है उसने रिलायंस जनरल में रिलायंस कैपिटल की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी को नवंबर, 2019 में भुना लिया था। 
इसके शेयर अपने खाते में स्थानांतरित कर दिए थे। इससे पहले कर्जदाताओं की समिति बोलियां देने की समयसीमा पांच बार बढ़ा चुकी है क्योंकि RCL की समाधान प्रक्रिया में केवल चार से पांच कंपनियों ने ही दिलचस्पी दिखाई। इनमें पीरामल, टॉरेंट, यस बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

First Published - August 28, 2022 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट