facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

क्विक कॉमर्स की धार अभी रहेगी बरकरार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

जोमैटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी दीपिंदर गोयल ने क्विक कॉमर्स पर जो दांव लगाया था उसे अंतत: विश्लेषण फर्मों ने भी सही ठहराया है। जेफरीज ने ब्लिंकइट पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि हमारा मानना है कि क्विक कॉसर्म कोई उन्माद नहीं है बल्कि यह 30 मिनट में डिलिवरी अभी बरकरार रहेगी। विश्लेषण फर्म ने यह भी माना है कि शुरुआती चरण में लाभप्रदता सहित कई मोर्चों पर अनिश्चितता दिख सकती है।

जेफरीज को यह देखकर भी आश्चर्य हुआ कि आम धारणा के विपरीत क्विक कॉमर्स के तहत ऑर्डर मूल्य कहीं अधिक था। जेफरीज की रिपोर्ट एनसीआर में ब्लिंकइट के एक डार्क स्टोर के दौरे पर आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्टोर का दौरा किया गया उसमें औसत ऑर्डर मूल्य 700 रुपये था जबकि कंपनी का औसत ऑर्डर मूल्य 580 रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘क्विक कॉमर्स के बारे में शुरुआती धारणा स्टॉक कीपिंग यूनिट (एसकेयू) के आकार पर आधारित थी क्योंकि ग्राहक टॉप-अप के लिए क्विक कॉमर्स पर भरोसा करेंगे। हालांकि हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि गेहूं, चावल, डिटर्जेंट आदि कई उत्पादों के बड़े पैक भी ऑर्डर में शामिल थे। इससे पता चलता है कि क्विक कॉमर्स का दायरा महज छोटी-मोटी खरीदारी तक ही सीमित नहीं है।’

ब्लिंकइट के उत्पाद पोर्टफोलियो का दायरा काफी विस्तृत है और इसमें पारंपरिक उत्पादों के अलावा पेट केयर, स्टेशनरी, बोर्ड गेम्स, अप्लायंसेज आदि शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘प्रथम दृष्टिया ब्लिंकइट के पोर्टफोलियो का दायरा डुंजो, स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो के मुकाबले व्यापक है।’ हाल में जोमैटो ने 4,447 करोड़ रुपये में ब्लिंकइट का अधिग्रहण किया था। हालांकि ब्लिंकइट के अधिग्रहण के लिए कंपनी को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है लेकिन लाभप्रदता के बारे में शेयरधारक काफी आशंकित थे।

First Published - September 2, 2022 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट