facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सरकार ने रद्द की CEL की नीलामी, ‘बिड’ जीतने वाले पर चल रहा है केस

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

सरकार ने सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) की नीलामी को रद्द करने का फैसला किया है। सरकार ने नीलामी के लिए बोली जीतने के बाद भी इसे रद्द करने का ऐलान किया है। बुधवार को सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। सरकार ने नीलामी जीतने वाली कंपनी के बारे में चल रहे केस को लेकर इस नीलामी को रद्द किया है। दरअसल, CEL के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली दिल्ली की कंपनी नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग (Nandal Finance & Leasing) ने अपने खिलाफ चल रहे केस के बारे में पहले जानकारी साझा नहीं थी। 
नंदल फाइनेंस के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ एपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में दिवालिया घोषित किए जाने का केस चल रहा है।  वहीं, सरकार ने पिछले साल नवंबर में इस CEL की नीलामी को मंजूरी दी थी। अब सरकार ने माना है कि नंदल फाइनेंस के खिलाफ NCLAT में चल रहा केस बिडिंग प्रक्रिया में शामिल होने की शर्तों के खिलाफ है। 
 केस चलने के बाद भी नीलामी में कैसे शामिल हुई कंपनी?
नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग के खिलाफ रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़ (RoC) ने मनी लॉन्डरिंग के आरोप में तालाबंदी का केस किया है। लेकिन कानूनी प्रक्रिया चलने के बाद भी कंपनी CEL की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई. जबकि नियमों के अनुसार किसी भी कानूनी केस में फंसी कंपनी को नीलामी के लिए बोली लगाने की अनुमति नहीं मिलती है। कंपनी न तो सिर्फ नीलामी में शामिल हुई बल्कि नवंबर 2021 में उसने यह नीलामी जीत भी ली थी।  
कैसे सामने आया मामला?
नवंबर में जब CEL के लिए नंदल फाइनेंस कंपनी की 210 करोड़ रुपये की बोली को स्वीकार किया गया था तो CEL के कर्मचारी संगठन ने सबसे पहले इसका विरोध किया। इस नीलामी को लेकर कर्मचारी संगठन ने दो मुद्दों के आधार पर विरोध किया था। पहला, कंपनी के खिलाफ केस चल रहा था। दूसरा, CEL के लिए 190 करोड़ रुपये की बोली लगाने वाली दूसरी कंपनी JPM इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नंदल फाइनेंस में एक डायरेक्टर दोनों कंपनी में समान पद थे। 
भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग के खिलाफ लगाए आरोप में से केस चलने के आरोप को सही माना और नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग की बिड को रद्द किया जा रहा है। 
 
 

First Published - September 29, 2022 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट