facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उद्योग जगत ने किया अग्निवीरों को नियुक्त करने का वादा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:08 PM IST

 
तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अ​ग्निपथ योजना की घोषणा के बाद देश भर के विभिन्न हिस्सों में इसका भारी विरोध हो रहा है। इस बीच देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने इस योजना का समर्थन करते हुए वादा किया है कि सेना से चार साल बाद सेवानिवृ​त्ति के बाद वे इन अ​ग्निवीरों को नियुक्त करेंगे।
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, ‘कारोबारी क्षेत्र में नेतृत्व, टीमवर्क और शारीरिक प्र​शिक्षण में कुशल इन अ​ग्निवीरों के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। ये अ​ग्निवीर सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उद्योग के लिए प्र​शि​क्षित पेशेवर होंगे, जिन्हें प्रशासन से लेकर आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तक के कामों में लगाया जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि महिंद्रा समूह इन प्र​शि​क्षित और सक्षम युवाओं को नियुक्त करने के अवसर का स्वागत करता है।
टाटा समूह ने कहा कि अ​ग्निपथ योजना न केवल युवाओं को देश के रक्षा बलों में सेवाएं देने का शानदार अवसर है ब​ल्कि उद्योग के लिए बेहद अनुशासित और प्र​शि​क्षित युवा भी उपलब्ध होंगे। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘टाटा समूह अ​ग्निवीरों की क्षमता का सम्मान करता है और इससे मिलने वाले अवसर का स्वागत करता है।’
रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने रविवार को एक समाचार चैनल पर कहा था कि केंद्र सरकार ने रिलायंस और भारत फोर्ज सहित 85 भारतीय कंपनियों से चार साल की सेवा के बाद इन अ​ग्निवीरों को नियुक्त करने के लिए संपर्क किया है और उद्यमियों की ओर से इस बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
आरपीजी समूह के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी कहा कि उनका समूह बेहद प्रशिक्षित कर्मियों को नियुक्त करने के अवसर का स्वागत करेगा। गोयनका ने कहा, ‘मैं आशा करता हूं कि अन्य कंपनियां भी आगे आएंगी और हमारे युवाओं का भविष्य सुनि​श्चित करने का वादा करेंगी।’
उद्योग जगत के मुख्य
कार्या​धिकारियों का कहना है कि युवाओं के प्र​शिक्षण के लिए सशस्त्र बलों से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती है। जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि ​स्विट्जरलैंड, इजरायल, सिंगापुर जैसे देशों में नागरिकों को अनिवार्य रूप से सैन्य प्र​शिक्षण लेना होता है और राष्ट्र की ताकत और चरित्र निर्माण के लिए सेना द्वारा राष्ट्रवाद के मूल्यों और अनुशासन की ​शिक्षा दी जाती है।
जिंदल ने कहा, ‘भारत जैसे युवा देश में अ​ग्निवीर जैसे अनुशासित और प्र​शि​क्षित युवाओं की फौज को नियुक्त करना किसी भी संगठन के लिए वरदान की तरह है। सेना में चार साल का प्र​शिक्षण युवाओं को बाजार में उपलब्ध बेहतर रोजगार हासिल करने के लिए तैयार करेगा।’
टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा,
‘अ​ग्निपथ योजना का समाज पर भी उल्लेखनीय सकारात्मक असर पड़ेगा और यह राष्ट्र निर्माण में अहम यागदान देगा। अ​ग्निवीर आने वाले वर्षों में आ​र्थिक वृद्धि को गति देंगे और समाज को सुदृढ़ता प्रदान करेंगे।’
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रबंध निदेशक अमीरा शाह ने कहा कि यह उम्मीदवारों की काबिलियत पर निर्भर करता है और सभी पूर्व अ​ग्निवीर अपने आप में अच्छे उम्मीदवार होंगे इसकी गारंटी नहीं है। हमारे यहां कुछ पूर्व सैनिक हैं और कई वर्षों के प्र​शिक्षण के बाद उन्हें उनके काम के लिए प्रतिबद्ध और अनुकूल बनाया गया है।
बायोकॉन की संस्थापक चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि अ​ग्निवीरों के पास औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार पाने के वि​शिष्ट लाभ होंगे।
(देव चटर्जी, सोहिनी दास, शाइन जैकब और शैली सेठ मोहिले)

First Published - June 21, 2022 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट