facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जल्द खत्म होगा इंतज़ार! कुछ ही देर में लॉन्च होंगे iPhone 14, iPhone 14 Pro

Last Updated- December 11, 2022 | 3:52 PM IST

Apple के मोस्ट अवेटेड iPhone 14, iPhone 14 Pro थोड़ी देर में लॉन्च होने वाला है। एप्पल का लॉन्चिंग इवेंट ‘Far Out’ आज आयोजित किया जाएगा ।
 
इस इवेंट के दौरान आईफोन 14 सीरीज समेत कई प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं।
 
ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 14 सीरीज़ के फोन में Apple Cupertino-based कुछ वाइल्डकार्ड फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है। 
 
जानिए iPhone 14 में आने वाले नए फीचर्स के बारे में:
 
सैटेलाइट कनेक्टिविटी 
 
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल के iPhone 14 सीरीज़ में कुछ wildcard features आ सकते है। एप्पल के आने वाले आईफोन 14  में सैटेलाइट कनेक्टिविटी (satellite connectivity) फीचर के आने की संभावना है। इस फीचर्स का इस्तेमाल आपातकालीन स्थितियों में किया जा सकेगा और अगर यूज़र्स किसी मुसीबत में है या फिर नेटवर्क नहीं रहता है तो उन्हें SOS टेक्स्ट मैसेज भेजने की भी अनुमति मिलेगी।
 
बता दें ऐसी चर्चा थी कि इस सैलेटाइल कनेक्टिविटी फीचर को पहले आईफोन 13 में ही लॉन्च किया जाना था।
 
मोबाइल कनेक्टिविटी होगी बढ़िया
 
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूज़र्स को दूर-दराज के इलाके में भी अच्छी मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी, ताकि मुसीबत के समय यूज़र मैसेज या कॉल कर पाएं।ऐसी खबर है कि आइफोन आने वाली सीरीज़ में यूज़र्स सेलुलर नेटवर्क के बिना भी इमरजेंसी मैसेज भेज पाएंगे। इस नए फीचर के लिए टेक कंपनी ग्लोबलस्टार के साथ पार्टनरशिप कर सकती है।
 
एप्पल का ‘Far Out’ इवेंट
 
आपको बता दें कि Apple का स्पेशल ‘Far Out’ इवेंट आज है। इसे कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में iPhone 14 Series, Watch Series 8, नए आईपैड टैबलेट और बहुत से प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है।

First Published - September 7, 2022 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट