facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘Facebook में जल्द ही होगी छंटनी’

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Facebook ने पहली बार छंटनी करने का इरादा किया है। इसका मुख्य कारण यूजर्स की धीमी पड़ती ग्रोथ को माना जा रहा है, क्यूंकि इसकी वजह से कंपनी का रेवेन्यू भी प्रभावित हुआ है। वहीं इस साल फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta Platforms के शेयरों में 59 फीसदी की गिरावट देखी गई है। 

बता दें, मई में ही Facebook ने इंजीनियरों और डेटा साइंटिस्ट्स की भर्ती बंद कर दी थी। जुलाई में मार्क जकरबर्ग ने कर्मचारियों से कहा था कि उनके लिए अगले 18 से 24 महीने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने मैनेजरों से कमजोर परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों की पहचान करने को भी कहा था।

कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कर्मचारियों की छंटनी के संकेत देते हुए कहा कि कंपनी नई भर्तियां नहीं करेगी और सभी टीमों के बजट में कटौती करेगी। इसके साथ ही कंपनी कुछ कर्मचारियों की छंटनी भी करेगी। 

बता दें, फेसबुक में पहली बार छंटनी होने जा रही है। कई वर्षों तक इस कंपनी ने रेकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की और निवेशकों की जबरदस्त रिटर्न भी दिया है, लेकिन इस साल कंपनी की तिमाही रिपोर्ट्स अच्छी नहीं आई है। 

इस साल कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर जकरबर्ग की नेटवर्थ पर भी पड़ा है। दुनिया के टॉप तीन अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे जकरबर्ग अब 23वें नंबर पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50.9 अरब रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 74.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

First Published - October 1, 2022 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट