facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाइटन को त्योहारी सीजन में शानदार बिक्री की उम्मीद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:17 PM IST

टाइटन को इस त्योहारीसीजन में पिछले साल के मुकाबले 15-20 फीसदी अधिक बिक्री होने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सीके वेंकटरमण ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। 
वेंकटरमण ने कहा कि कंपनी पश्चिम एशिया और उत्तरी अमेरिका में भारतीय समुदायों को भी आपूर्ति करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में 20 से 30 तनिष्क स्टोरों के साथ विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई है।

साल 2019 के बाद यह ऐसी पहली त्योहारी तिमाही है जब कोविड संबंधी किसी तरह की पाबंदी नही है। 

वेंकटरमण ने कहा, ‘आगामी त्योहारी सीजन काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। वास्तव में मुझे बताया गया है कि पूरे उद्योग की नजर एक उत्साहजनक तिमाही पर है।’

कंपनी ने उम्मीद जताई है कि आईवियर कारोबार में वृद्धि की रफ्तार लंबे समय तक बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा, ‘आईवियर श्रेणी की कोई सीमा नहीं है और हमारी बाजार हिस्सेदारी काफी कम है। इसलिए वृद्धि की रफ्तार लंबे समय तक बरकरार रहने वाली है।’ 
 

उन्होंने कहा कि वियरेबल्स कारोबार में भी उल्लेखनीय वृद्धि दिखेगी क्योंकि वह इस क्षेत्र की शुरुआती कंपनी है। घड़ियों के कारोबार में टाइटन की पहले से ही उल्लेखनीय बाजार हिस्सेदारी है। वेंकटरमण ने कहा कि कंपनी इस श्रेणी में वृद्धि को रफ्तार दे रही है और उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। 

First Published - August 25, 2022 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट