facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विमानन कंपनियों के लिए कठिन दौर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:30 PM IST

कोविड-19 वैश्विक महामारी की चुनौतियों से उबरते हुए कारोबार को सुधार की राह पर लाने की कोशिश कर रहीं भारतीय विमानन कंपनियों को कर्मचारियों के विरोध का तगड़ा झटका लगा है। पिछले दो वर्षों से कम वेतन पर काम करने वाले विमानन कर्मचारी अपने कोविड-पूर्व वेतन को बहाल करने की मांग कर रह हैं।
इंडिगो और गो फर्स्ट के विमान रखरखाव तकनीशियनों का एक महत्त्पूर्ण वर्ग अपने कम वेतन के विरोध में पिछले एक सप्ताह में बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर चला गया है। हालांकि, कुछ घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो कर्मचारियों की कमी के बावजूद दोनों विमानन कंपनियां अपनी उड़ानों को बरकरार रखने रखने में सफल रहीं।
जेट एयरवेज के नए अवतार आकाश एयर और टाटा के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया द्वारा शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने के कारण भी इन विमानन कंपनियों के कर्मचारियों के बीच सरगर्मी की वजह बताई जा रही है।
2 जुलाई को इंडिगो की करीब 55 फीसदी घरेलू उड़ान सेवा में देरी हुई क्योंकि बड़ी तादाद में उसके चालक दल के सदस्य छुट्टी पर चले गए थे। सूत्रों का कहना है कि वे कथित तौर पर एयर इंडिया की भर्ती में शामिल होने गए थे।

First Published - July 18, 2022 | 1:24 AM IST

संबंधित पोस्ट