facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टोयोटा : 4 साल में सर्वा​धिक लाभ

Last Updated- December 11, 2022 | 1:43 PM IST

जोरदार बिक्री और बीच-बीच में की गई दाम वृद्धि से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) को घाटे में चल रहे अपने परिचालन में बदलाव लाने में मदद मिली है। इसने पिछले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 22) के दौरान चार साल में अपना सर्वा​धिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है।  
इस बदलाव से पता चलता है कि टीकेएम में लागत में सुधार की पहल और अपने मॉडलों के औसत बिक्री मूल्य में वृद्धि के अलावा टोयोटा मोटर (टीएमसी) और सुजूकी मोटर (एसएमसी) के बीच चार साल पुराने वैश्विक गठबंधन ने प्रतिफल देना शुरू कर दिया है। 
कंपनी द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को सौंपे गए वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार कंपनी ने वित्त वर्ष 22 में 518.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 21 में 55 करोड़ रुपये की शुद्ध घाटा दर्ज की थी।
टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वित्त और प्रशासन) स्वप्नेश आर मारु ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘कंपनी द्वारा किए गए लागत में कमी और राजस्व वृद्धि के उपायों के अलावा वित्त वर्ष 2021-22 में लाभ का श्रेय मुख्य रूप से टीकेएम द्वारा निर्मित मॉडलों के योगदान को जाता है।’
जैटो डायनेमिक्स के अध्यक्ष और निदेशक रवि भाटिया ने कहा कि टीकेएम के अपने मॉडलों से संचालित अ​धिक लाभ बिक्री और मारुति के साथ रीबैजिंग की रणनीति से लाभ में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि इस रणनीति ने फर्म के खर्चों और निर्धारित लागतों में कमी करने में मदद की है। दामों में तीव्र वृद्धि, जो कच्चे माल के दामों में वृद्धि की तुलना में अ​धिक रही है, से भी लाभ बढ़ोतरी हुई है।
जून 2019 में ग्लैंजा (सुजूकी बलेनो की रीबैज वाला मॉडल) से लेकर और इस महीने बिक्री के लिए पेश की जाने वाली अर्बन क्रूजर हाईराइडर (सुजूकी विटारा का रीबैज मॉडल) एसयूवी तक, दोनों ही कंपनियों ने इस वित्त वर्ष के आ​खिर में सी-खंड के बहु-उद्देश्य वाले वाहन पेश करने की तैयारी में जुटी हैं।
उत्पादों और कलपुर्जों की आपस में आपूर्ति के लिए वित्त वर्ष 2019 में दो जापान की दो दिग्गज कंपनियों के बीच वै​श्विक सहयोग की घोषणा की गई थी। इस गठजोड़ में उनकी भारतीय सहायक कंपनियों – टीकेएम और एमएसआईएल के बीच मॉडलों की अदला-बदली भी शामिल थी। कंपनी ने उपभोक्ताओं की मोबिलिटी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम किया है। 

 

First Published - October 14, 2022 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट