facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदाणी पावर के शेयरों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्यों

Last Updated- December 11, 2022 | 4:26 PM IST

अदाणी पावर द्वारा डीबी पावर के अधिग्रहण की घोषणा के बाद इसके शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई।  आज जहां मार्केट में बिकवाली हावी थी, वहीं अदाणी पावर का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 432.80 के स्तर पर पहुंच गया। 

इससे पहले निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी अदाणी पावर ने शुक्रवार को डीबी पावर लिमिटेड का 7,017 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर अधिग्रहण करने की घोषणा की। डीबी पावर लिमिटेड के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में 600-600 मेगावॉट की दो इकाइयां (दो गुना 600) हैं जिनका वह परिचालन करती है। अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के पास 923.5 मेगावॉट क्षमता को लेकर दीर्घकालीन और मध्यावधि बिजली खरीद समझौता है। साथ ही ईधन आपूर्ति के लिये कोल इंडिया लिमिटेड के साथ करार है और कंपनी लाभ में है।

सूचना के अनुसार, ‘अदाणी पावर लिमिटेड डीबी पावर लिमिटेड के अधिग्रहण को सहमत हुई है।कंपनी के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में 600-600 मेगावॉट की दो इकाइयां हैं। यह अधिग्रहण उपक्रम मूल्य 7,017 करोड़ रुपये में होगा। यह सौदा बंद होने की तिथि के समायोजन पर निर्भर है। अदाणी पावर सौदे के तहत डिलिजेंट पावर प्राइवेट लि. (डीपीपीएल) के कुल जारी, अभिदान वाले और चुकता शेयर के साथ तरजीही शेयर का अधिग्रहण करेगी। डीपीपीएल, डीबी पावर की होल्डिंग कंपनी है।’

अधिग्रहण की समयसीमा के बारे में कंपनी ने कहा कि शुरुआती समझौते के तहत यह तीन अक्टूबर, 2022 तक पूरा होगा। हालांकि, आपसी सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अधिग्रहण से अडाणी पावर छत्तीसगढ़ में तापीय बिजली क्षेत्र में विस्तार कर सकेगी।

 

First Published - August 22, 2022 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट