facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डेटा सुरक्षा नियमों पर बेहद गंभीर है ट्रूकॉलर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:42 PM IST

स्वीडन  कंपनी ट्रूकॉलर ने कहा है कि वह डेटा सुरक्षा के सिद्धांतों का पालन करती है।  भारत के साथ ही अन्य देशों में इसके बारे में नियमों का पूरी तरह समर्थन करती है। कंपनी मोबाइल फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान बताने वाले ऐप का संचालन करती है।
ट्रूकॉलर के भारत में मुख्य उत्पाद अधिकारी और प्रबंध निदेशक ऋषि झुनझुनवाला ने  बताया कि डेटा स्थानीयकरण और डेटा न्यूनीकरण पर कंपनी की सक्रिय कार्रवाई न सिर्फ शब्दों में बल्कि कार्यों में भी दिखाई देती है। झुनझुनवाला ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि हम डेटा गोपनीयता और अपने उपयोगकर्ताओं के लिए डेटा सुरक्षा में सबसे आगे हैं।’ उन्होंने कहा कि कंपनी ‘स्वेच्छा से’ डेटा स्थानीयकरण पर तेजी से आगे बढ़ी और उपयोगकर्ता के लिए नियमों और शर्तों तथा गोपनीयता नीति के विशाल पन्नों के पीछे ‘छिपी’ नहीं है। 

झुनझुनवाला ने कहा, ‘हमने पिछले कुछ वर्षों में बेहतर संवाद कायम किया और ट्रूकॉलर के बारे में बहुत सी गलतफहमियों को ठीक किया है। मुझे लगता है कि धारणा अब पहले की तुलना में बदल गई है।’ 
सरकार द्वारा डेटा संरक्षण विधेयक के मसौदे को हाल ही में वापस लेने और इसे एक नए नियमन के रूप में व्यापक ढांचे के साथ बदलने की योजना पर उन्होंने कहा कि कंपनी भारत और अपने संचालन के अन्य सभी क्षेत्रों में डेटा संरक्षण नियमों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा, ‘भारत ने डेटा सुरक्षा विधेयक वापस ले लिया है।
खबरों के मुताबिक एक नया विधेयक जल्द ही तैयार हो जाएगा। हमने कई साल पहले भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा का 100 प्रतिशत स्थानीयकरण कर लिया है ।  हम अपने उपयोगकर्ताओं को सर्वोत्तम गोपनीयता सुविधाएं और स्पैम सुरक्षा देने के लिए नए विधेयक के अन्य प्रावधानों का पालन करेंगे।’ कंपनी विश्व स्तर पर लगभग 350 लोगों को रोजगार देती है, और इनमें से ज्यादातर भारतीय है। 

First Published - September 11, 2022 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट