facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ने मोशाइन इलेक्ट्रॉनिक्स में हिस्सा खरीदा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:23 PM IST

मुरुगप्पा समूह की ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (टीआईआई) ने मोबाइल फोन के लिए केमरा मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी मोशाइन इलेक्ट्रॉनिक्स (एमईपीएल) में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस कदम के जरिये कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा सेगमेंट में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।
यह अधिग्रहण  करीब 8.64 करोड़ रुपये के शेयरों की सेकंडरी खरीद से जुड़ा होगा। एमईपीएल की निर्माण इकाई नोएडा में है।
टीआईआई के चेयरमैन एम ए एम अरुणाचलम ने कहा, ‘मोशाइन इलेक्ट्रॉनिक्स  के अधिग्रहण के जरिये हमने इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा खंड में अपने व्यवसाय का विस्तार किया है जिससे हमें हमारे देश  के आत्मनिर्भर भारत विजन को पूरा करने में मदद मिलेगी।’
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और कलपुर्जों को विकास क्षेत्र के तौर पर चिन्हित किया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और कलपुर्जों का प्रमुख आयातक है। भारत सरकार की ताजा नीतिगत पहलों के तहत पीएलआई और चरणबद्ध निर्माण कार्यक्रमों से इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट के स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

First Published - July 22, 2022 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट