facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टीवीएस ने दोपहिया स्टार्टअप ड्राइवएक्स की खरीदी 48 प्रतिशत हिस्सेदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने बुधवार को 85 करोड़ रुपये में नारायण कार्तिकेयन के स्वामित्व वाले दोपहिया स्टार्टअप ‘ड्राइवएक्स’ में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की। 
कार्तिकेयन देश के पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वह एनकेआरएस मोबिलिटी मिलेनियल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एनएमएमएसपीएल) में 48.27 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह प्राथमिक और द्वितीयक निवेश के माध्यम से ‘ड्राइवएक्स’ ब्रांड के तहत परिचालन करती है। 

कार्तिकेयन द्वारा स्थापित ड्राइवएक्स, दोपहिया मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को पट्टे (लीज) पर देने और पुरानेत्री मोटरसाइकिलों एवं स्कूटरों की बिक्री और वितरण का काम करती है। ड्राइवएक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कार्तिकेयन ने कहा कि ड्राइवएक्स एक ‘डिजिटल फर्स्ट’ कारोबार है जो सभी ब्रांड को विश्लेषण आधारित क्षमताओं के साथ सेवा प्रदान करती है। टीवीएस मोटर ने कहा कि इस अधिग्रहण के 30 नवंबर, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।

First Published - August 24, 2022 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट