facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टीवीएस एमरल्ड 5 नई परियोजनाएं लाएगी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:05 PM IST

टीवीएस समूह की रियल एस्टेट इकाई टीवीएस एमरल्ड ने बुधवार को कहा कि कंपनी अगले पांच वर्षों में विकास योजना के तहत अपने कुल क्षेत्रफल में लगभग तीन गुना वृद्धि की उम्मीद कर रही है। कंपनी अगली चार तिमाहियों के भीतर चेन्नई और बेंगलूरु में लगभग पांच परियोजनाओं के साथ आने के लिए तैयार है, जिससे कंपनी को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकता है।  
टीवीएस एमरल्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी, श्रीराम अय्यर ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले चार से पांच वर्षों में विकास के तहत मौजूदा 70 लाख वर्ग फुट से 2.5 करोड़ वर्ग फुट तक क्षेत्रपल को बढ़ाना हैं। कंपनी एक ऐसे मॉडल पर विचार कर रही है, जिसमें इसे निर्माण लागत कम लेना होगा।
इसलिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा बिक्री की कोशिश कर रही है।  कंपनी ने 3 अक्टूबर को अपनी नई परियोजना जार्डिन के माध्यम से बेंगलूरु के बाजार में प्रवेश किया। इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, पहले दिन ही 70 फीसदी स्टॉक की बिक्री हुई, जिसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये थी।
अय्यर ने कहा कि महामारी के दौरान पूरा रियल एस्टेट क्षेत्र प्रभावित होने के बाद कंपनी मांग में सुधार देख रही है। भारत में आवासीय बाजारों पर एनारॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की दूसरी तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में लगभग 84,930 इकाइयां बेची गईं, जिसमें 82,150 नई इकाइयां थीं। 

First Published - October 5, 2022 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट