facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब एडिट कर सकेंगे ट्वीट, लेकिन सिर्फ कुछ यूजर्स ही कर सकेंगे इस फीचर का यूज

Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

Twitter New Feature: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपनी यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया है, जिससे ऐप को यूज करने में और भी अच्छा एक्पीरियंस मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में एडिट बटन को लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आपने अगर अपने ट्वीट में कुछ गलती कर दी है तो उसे आप ठीक कर सकेंगे। बता दें कि आपको अपने ट्वीट को बदलने के लिए या ठीक करने के लिए केवल कुछ ही समय दिया जाएगा। 

खबरों के मुताबिक, ये एडिट बटन अभी सभी यूजर के लिए नहीं लागू हुआ है और साथ ही इसे कुछ ही देश में लागू किया गया है। बता दें कि एडिट बटन को अभी कुछ चुनिंदा यूजर को ही दिया गया है। 

आइए, आपको बताते है इस नए फीचर के बारे में… 

Twitter ने शुरू की  एडिट बटन की टेस्टिंग

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने एडिट बटन की टेस्टिंग को शुरू कर दी है। अभी इस फीचर को केवल ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) सब्सक्राइबर्स ही कर पाएंगे। 

क्या है ट्विटर ब्लू 

आपको बता दें कि Twitter blue का इस्तमाल करने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है और फिर तभी यूजर इसके कई प्रीमियम फीचर्स का फायदा ले सकते हैं।

कितने समय तक कर सकते हैं ट्वीट को एडिट

कंपनी के मुताबिक आप अपने ट्वीट में बदलाव केवल 30 मिनट के अंदर ही कर सकते है। यूजर इस फीचर के जरिए किसी ट्वीट को कितनी बार एडिट किया गया है, उसकी हिस्ट्री भी देख सकेंगे।

किस देश के लोग उठा सकते हैं लाभ

ट्विटर ब्लू के आधिकारिक अकाउंट के मुताबिक, ये एडिट बटन फीचर ट्विटर ब्लू मेंबर्स के लिए ही है और इस फीचर को अभी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही शुरू किया गया है। कंपनी जल्द ही इसको अमेरिका में भी लाने वाली है।
 

First Published - October 4, 2022 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट