facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स भी बोलने लगी हिंदी

Last Updated- December 07, 2022 | 8:41 PM IST

एशियाई खास तौर पर भारतीय भाषाओं की फिल्में दुनिया भर में अपनी बुनियाद मजबूत कर रही हैं।


भारतीय फिल्म निर्माण और वितरण कंपनियों के साथ हॉलीवुड की कंपनियों का गठजोड़ इसका सबूत है। मशहूर हॉलीवुड स्टूडियो ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स का नाम भी इस फेहरिस्त में जुड़ गया है। उसने मीडिया कंपनी स्टार के साथ हाथ मिलाया है।

दोनों कंपनियों ने मिलकर फॉक्स स्टार स्टूडियोज नाम से साझा उपक्रम बनाया है। यह कंपनी एशिया में स्थानीय भाषाओं की विश्वस्तरीय फिल्में बनाएगी, जिनका वितरण दुनिया भर में किया जाएगा। यह कंपनी सबसे पहले भारत में आएगी और जल्द ही चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के दूसरे बाजारों में भी कदम रखेगी।

स्टार के मुख्य कार्यकारी पॉल ऐलो ने कहा, ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज की बुनियाद पड़ने के साथ ही स्टार ने टेलीविजन प्रसारण से इतर फिल्म मनोरंजन के अपने सफर में भी मील का एक पत्थर हासिल कर लिया है। यह हमारे कारोबारी विस्तार, बाजार में बढ़ते हमारे भरोसे और एशियाई फिल्म उद्योग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है।’

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की बागडोर विजय सिंह के हाथ में सौंपी गई है। कंपनी बॉलीवुड की फिल्में और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में बनाने का इरादा रखती है। इसके अलावा होम एंटरटेनमेंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी कंपनी का आगे जाने का इरादा है। कंपनी को फॉक्स थिएटरिकल नेटवर्क के 44 देशों में फैले नेटवर्क का भी पूरा फायदा मिलेगा।

फॉक्स फिल्म्ड एंटरटेनमेंट के को-चेयरमैन जिम जियानापौलोस ने कहा, ‘फॉक्स स्टार साझा उपक्रम एशियाई फिल्म उद्योग में मजबूत पैठ बनाने का एक जबरदस्त मौका है।’

First Published - September 10, 2008 | 1:13 AM IST

संबंधित पोस्ट