facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ऐक्सिस के दो फंड प्रबंधकों पर प्रतिबंध!

Last Updated- December 11, 2022 | 6:30 PM IST

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं बाजार विनिमय बोर्ड (सेबी) ऐक्सिस म्युचुअल फंड के दो पूर्व फंड मैनेजरों पर बाजार में प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द ही अंतरिम आदेश जारी कर सकता है। इस मामले से अवगत लोगों ने बताया कि उन पर फ्रंट रनिंग ट्रेडिंग का आरोप है।
एक सूत्र ने बताया, ‘बाजार नियामक को प्रथम दृष्टया ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि दोनों फंड मैनेजरों ने बाजार की अखंडता संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि इस मामले में विस्तृत जांच करना अभी बाकी है। बाजार नियामक इस मामले में धारा 11(4) के तहत कार्रवाई कर सकता है ताकि निवेशकों और प्रतिभूति बाजार को आगे किसी नुकसान की आशंका से बचाया जा सके।’
सेबी अपना अंतरिम आदेश विरले ही जारी करता है। बाजार नियामक को जब लगता है कि बाजार की अखंडता की सुरक्षा के लिए तत्काल पहल करना आवश्यक है तभी वह अंतरिम आदेश जारी करता है।
पिछले कुछ सप्ताह के दौरान बाजार नियामक ने कथित फ्रंट रनिंग मामले में सबूत जुटाने के लिए विभिन्न शहरों में व्यापक जांच एवं जब्ती अभियान चलाया है। इसके तहत सेबी ने विभिन्न रिकॉर्ड, दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए हैं जिनमें फोन, लैपटॉप एवं हार्ड ड्राइव शामिल हैं। ये समान इस मामले में संदिग्ध 16 कंपनियों से जुटाए गए हैं।

First Published - June 3, 2022 | 1:08 AM IST

संबंधित पोस्ट