facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उबर ने भारत में कई बदलाव किए

Last Updated- December 11, 2022 | 5:33 PM IST

ड्राइवर समुदाय के फीडबैक के आधार पर उबर भारत में अपने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव कर रही है। कंपनी ने पूरे भारत में ड्रॉप-ऑफ गंतव्य को देखने, आसान ऐप लॉगइन और उबर प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों के लिए बेहतर मदद आदि को शामिल किया है।
उबर ने बेंगलूरु में आयोजित नैशनल ड्राइवर एडवाइजरी काउंसिल (डीएसी) की दूसरी बैठक के बाद यह पहल की है। डीएसी को मार्च में लॉन्च किया गया था ताकि 6 महानगरों में प्रमुख समस्याओं को निपटाने के लिए उबर और ड्राइवरों के बीच दोतरफा संवाद की सुविधा मिल सके।
उबर के निदेशक (आपूर्ति एवं शहरी परिचालन, भारत एवं दक्षिण एशिया) शिव शैलेंद्रन ने कहा, ‘डीएसी ड्राइवरों से प्रामाणिक फीडबैक हासिल करने और उनके साथ बेहतर तालमेल के लिए हमारा एक उल्लेखनीय प्रयास है।’ उन्होंने कहा कि देश भर में उबर प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों और सवारों के बीच निराशा को दूर करने के लिए ड्राइवर अब ट्रिप को स्वीकार करने से पहले यात्रा गंतव्य को देख सकेंगे।
मई 2022 में परीक्षण के तौर पर इसकी शुरुआत की गई थी। उसके बाद ट्रिप को रद्द करने की संख्या में आई भारी गिरावट को देखते हुए उबर ने इसे देश भर में लागू करने का निर्णय लिया है।
उबर ने अब ओटीपी आधारित लॉगइन को भी पेश किया है। इससे ड्राइवरों को पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी और वे बिना किसी परेशानी के ऐप में लॉगइन कर सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म पर समय की बर्बादी बचने के लिए ड्राइवरों के एक बड़े वर्ग द्वारा दिए गए सुझाव का नतीजा है। बेंगलूरु बैठक की ही तरह गुरुग्राम में डीएसी की बैठक हुई थी। जिसमें मुंबई, कोलकाता और दिल्ली एनसीआर के ड्राइवर शामिल हुए थे।

First Published - July 14, 2022 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट