facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उबर ने बेचा जोमैटो का पूरा हिस्सा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:06 PM IST

अमेरिका की प्रमुख राइड-हेलिंग कंपनी उबर ने बुधवार को घरेलू फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो में अपनी पूरी 7.78 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। इससे उबर को 3,088 करोड़ रुपये (39 करोड़ डॉलर) हासिल हुए।  करीब एक दर्जन संस्थागत निवेशकों को कुल 61.2 करोड़ शेयरों की बिक्री 50.44 रुपये प्रति शेयर कीमत पर की गई।
आंकड़ों से पता चलता है कि फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने 274 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने 226 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। दिन भर के कारोबार के दौरान जोमैटो का शेयर 50.25 रुपये के निचले स्तर और 56.85 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 55.4 रुपये पर बंद हुआ। इस दौरान 3,662 करोड़ रुपये के शेयरों का खरीद-फरोख्त हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर करीब 55.6 रुपये पर बंद हुआ था।

पिछले महीने समाप्त हुए आईपीओ पूर्व एक साल की लॉक अप अव​धि के बाद उबर कंपनी के को भुनाने वाला पहला प्रमुख शेयरधारक है। जोमैटो के शेयर में पिछले सप्ताह 41 रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर से 35 फीसदी का सुधार दर्ज किया गया। इस सौदे के लिए बोफा सिक्योरिटीज एकमात्र बुकरनर थी। जून 2022 तिमाही के लिए दमदार वित्तीय नतीजे दर्ज करने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी दर्ज की गई। 

First Published - August 4, 2022 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट