facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उबर आपातकालीन सहायता को देश भर में पुलिस से जोड़ेगी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:28 PM IST

प्रमुख कैब एग्रीगेटर कंपनी उबर आपातकालीन सहायता के लिए एक एकीकृत प्रौद्योगिकी समाधान तैयार कर रही है जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों को राइड-हेलिंग फर्म के प्लेटफॉर्म पर रियल टाइम कार्रवाई के लिए डेटा प्रदान करना है।
इसके जरिये सवार या ड्राइवर किसी भी आपात स्थिति में अपने लाइव स्थान को साझा करने में सक्षम होंगे। उबर ऐप पर एक स्वाइप बटन के जरिये वे अपना नाम और संपर्क विवरण आदि की जानकारी पुलिस से साझा कर सकेंगे। इसे हर 4 सेकंड में अपडेट किया जाएगा। इससे पुलिस को संभावित जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण समय की बचत होगी।  इससे पहले आपात स्थिति में उबर ने सवारों को इन-ऐप एसओएस बटन या राष्ट्रीय आपातकालीन लाइन 100 का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसे आपातकालीन सहायता तकनीक के साथ अपग्रेड किया गया है। उबर ने आपातकालीन सहायता की शुरुआत हैदराबाद पुलिस के साथ की है। इसे हैदराबाद में उबर के सवारों और ड्राइवरों के लिए पहले ही लाइव किया जा चुका है। इस प्रकार के डेटा मिलने से जरूरत पड़ने पर तेजी से आपात सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी। सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी ओला के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनी उबर इसका विस्तार अन्य राज्यों में करने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि इसे अनय राज्यों के पुलिस विभागों के साथ एकीकृत करते हुए देश के 100 शहरों में ले जाने की योजना है।

First Published - July 19, 2022 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट