facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अप्रैल-जून तिमाही में यूको बैंक के मुनाफे में 22 फीसदी की वृद्धि

Last Updated- December 11, 2022 | 5:02 PM IST

पब्लिक-सेक्टर की बैंक यूको बैंक का 30 जून को समाप्त हुई तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 123.61 करोड़ रुपये हो गया। फंसे हुए कर्ज में लगातार हो रही कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 101.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जून तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 3,796.59 करोड़ रह गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसकी आय 4,539.08 करोड़ रुपये रही थी।

कोलकाता मुख्यालय वाले बैंक की इस साल 30 जून तक सकल अनर्जक ऋण (एनपीए) घटकर 7.42 फीसदी रह गईं। 30 जून 2021 तक यह 9.37 फीसदी पर थीं। वर्तमान में बैंक का सकल एनपीए 11,321.76 करोड़ रुपये से कम होकर 9,739.65 करोड़ रुपये पर आ गया है। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 2.4 फीसदी रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 3.85 फीसदी था। फंसे हुए कर्ज और आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान बीती तिमाही में घटकर 246.83 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,127.11 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही के अंत में बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 91.96 फीसदी था। 

First Published - August 5, 2022 | 6:09 PM IST

संबंधित पोस्ट