facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

खर्च घटाने में जुटी अनएकैडमी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:40 PM IST

एडटेक कंपनी अनएकैडमी लागत घटाने के लिए कई कदम उठा रही है। इनमें संस्थापकों के वेतन में कटौती और ‘कुछ कारोबारों’ को बंद करना भी शामिल है। यह मितव्ययी बनना और दो साल में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाना चाहती है।
अभी तक कंपनी का सिद्ध‍ांत मितव्ययिता नहीं था क्योंकि यह अपने कारोबार की वृद्धि‍ पर ध्यान दे रही थी।
अनएकैडमी के सह-संस्थापक और सीईओ गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक नोट में कहा, ‘लेकिन अब लक्ष्य बदल गया है।’ मुंजाल ने कहा, ‘हमें अगले दो साल में आईपीओ लाना होगा और नकदी प्रवाह को धनात्मक बनाना होगा। उसके लिए हमें मितव्ययिता को अपना मुख्य सिद्धांत बनाना होगा।’ पिछले साल अगस्त में अनएकैडमी ने धन जुटाने के एक चरण में 44 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इस चरण में सबसे बड़ी निवेशक टेमासेक और जनरल अटलांटिक थीं और टाइगर ग्लोबल तथा सॉफ्टबैंक विजन फंड अन्य भागीदार थीं। यह धन अनएकैडमी समूह के 3.44 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर जुटाया गया। यह नवंबर 2020 में 2 अरब डॉलर के मूल्यांकन से अधिक है।
अनएकैडमी समूह का मूल्यांकन 18 महीनों में करीब 10 गुना बढ़ा है। विश्लेषकों का कहना है कि यह भारत में किसी ​मध्य-चरण वाली उपभोक्ता इंटरनेट स्टार्टअप के मूल्यांकन में सबसे अधिक तेज वृद्धि‍ दर में से एक है। मुंजाल ने कहा कि कंपनी के सभी कार्यालयों में खाना और नाश्ता मुफ्त  नहीं दिया जाएगा। इसने यात्रा के लिए कड़े दिशानिर्देश बनाए हैं। इनमें सीएक्सओ और संस्थापकों समेत किसी को भी बिज़नेस क्लास में यात्रा की मंजूरी नहीं होगी।

First Published - July 11, 2022 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट