facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दबाव बनाकर सरकार ने ट्विटर में कराई एजेंट की एंट्री- व्हिसलब्लोअर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

ट्विटर इंडिया के पूर्व सुरक्षा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर पर एक सरकारी एजेंट को पेरोल पर रखने का दवाब बनाया।  व्हिसलब्लोअर खुलासे के मुताबिक यह दावा ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख पीटर ‘मुज’ जटको ने किया है। उन्होंने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के सामने ट्विटर पर अन्य सुरक्षा चूक से जुड़े मुद्दे को भी उठाया। 

ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख पीटर का दावा है कि, कुछ साल पहले, भारत सरकार के दबाव में, ट्विटर ने एक सरकारी एजेंट को काम पर रखा और उस व्यक्ति को यूजर डेटा तक पहुंच प्रदान की। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटर की शिकायत में कहा गया है कि, उनका मानना ​​​​है कि जब देश में काफी विरोध प्रदर्शन चल रहा था उस वक्त भारत सरकार ने ट्विटर को अपने एक एजेंट को पेरोल पर रखने के लिए मजबूर किया था। 

बता दें कि, अप्रैल में शुरू हुई Twitter डील तो अब कोर्ट पहुंच चुकी है। एलन मस्क ने इस डील को कैंसल कर दिया था। ट्विटर और मस्क दोनों कोर्ट में एक दूसरे पर डील को लेकर आरोप लगा रहे हैं। इस डील के कैंसल होने की मुख्य वजह प्लेटफॉर्म पर मौजूद बॉट्स थे। एलन मस्क का आरोप है कि ट्विटर ने बॉट्स की सही संख्या नहीं बताई है।

First Published - August 24, 2022 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट