facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

यूएसटी ग्लोबल की नजर लैटिन अमेरिका पर

Last Updated- December 07, 2022 | 7:01 PM IST

सूचना प्रौद्योगिकी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी यूएसटी ग्लोबल तकनीकी सेवाओं और सॉल्यूशन प्रदान करने के क्षेत्र में विस्तार करने की योजना बना रही है।


इसके लिए कंपनी ने लैटिन अमेरिका और मलेशिया में अपने विस्तार की योजना बनाई है। इसके अलावा कंपनी इस साल तिरुवनंतपुरम में एक कैंपस भी खोलने की योजना बना रही है। यूएसटी ग्लोबल केरल की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक है।

यूएसटी ग्लोबल के  मुख्य कार्यकारी साजन पिल्लई ने बताया,’हम काफी तेजी से विकास कर रहे हैं और जल्द ही लैटिन अमेरिका से भी अपना काम शुरू करने वाले हैं। हमने लैटिन अमेरिका में अपना काम शुरू  करने के लिए सैन डियागो का चुनाव किया है। इसके बाद हमारी नजर मैक्सिको में भी अपना परिचालन शुरू  करने की है।’

पिल्लई ने बताया,’लैटिन अमेरिका में केंद्र खोलने के साथ साथ कंपनी वित्त वर्ष 2009  की पहली तिमाही तक मलेशिया में भी विस्तार करेगी।’ फिलहाल कंपनी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया-प्रशांत में ही परिचालन करती है।

कंपनी ने लगभग 43 अरब रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य पाने के लिए अपना विसतार करना शरू  कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने अधिग्रहण की संभावनाओं पर विचार करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘जो कंपनियां हमारे पोर्टफोलियो को सूट करेंगी हम उनका अधिग्रहण करेंगे।

साल 2009 हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इस साल हम बड़े स्तर पर विस्तार और अधिग्रहण करेंगे। इसके अलावा वित्त वर्ष 2009 के आखिर या साल 2010 की शुरुआत तक हम अमेरिका में सूचीबद्ध हो जाएंगे। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम भारत में सूचीबद्ध होने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। लेकिन फिलहाल हमारा पूरा ध्यान अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध होने पर है।’

तब तक कंपनी तिरुवनंतपुरम में अपने टेक्नोपार्क का पहला चरण पूरा कर रही है। कंपनी इस पार्क को विकसित करने के लिए लगभग 215 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी लगभग 5,000 कर्मचारियों की नियुक्ति भी करेगी।

First Published - August 27, 2008 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट