facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगस्त में वाहनों की बिक्री रही दमदार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

देश की अर्थव्यवस्था का मापक माने जाने वाले भारत के वाहन क्षेत्र में अच्छी वृद्धि रही है। यह सालाना आधार पर अगस्त में बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेमीकंडक्टर की किल्लत कम होने से अहम त्योहारी सीजन से पहले कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। त्योहारी सीजन बुधवार को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हो गया। एसयूवी खंड में नए मॉडल उतारे जाने से मांग को बल मिल रहा है। 
आज जारी मासिक बिक्री आंकड़ों से पता चलता है कि देश की शीर्ष 7 यात्री वाहन विनिर्माताओं की कुल बिक्री सालाना आधार पर 30.2 फीसदी बढ़कर 3,29,000 हो गई, जो पिछले साल अगस्त में 2,60,450 थी। यह चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर सबसे तेज वृद्धि है। केवल मई अपवाद रहा, जिसमें पिछले साल के निम्न आधार पर वृद्धि रही थी। 
मारुति सुजूकी में कार्यकारी निदेशक (बिक्री) शशांक श्रीवास्तव का अनुमान है कि उद्योग की बिक्री वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 37 लाख रहेगी। यह वित्त 2021 की तुलना में करीब 21 फीसदी होगी। मारुति ने अगस्त में डीलरों को 1,34,166 वाहन भेजे थे, जो पिछले 

साल के इसी महीने से 30 फीसदी अधिक थे।  मारुति सूजूकी की बलेनो, सेलेरियो, डिजायर और इग्निस जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री अगस्त 2022 में 57 फीसदी बढ़कर 71,557 रही। 
हुंडई की बिक्री अगस्त में 5.6 फीसदी बढ़कर 49,510 रही। हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि सेमीकंडक्टर की किल्लत की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है।  तीसरी सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स में यात्री वाहनों की बिक्री 

इस साल अगस्त में सालाना आधार पर 68.3 फीसदी बढ़कर 47,166 रही। 

First Published - September 1, 2022 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट