facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एनएसई में विक्रम लिमये का कार्यकाल खत्म

Last Updated- December 11, 2022 | 5:31 PM IST

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर विक्रम लिमये का पांच साल का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो  गया। एक्सचेंज ने अभी उनके उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है। सूत्रों ने कहा कि बाजार नियामक सेबी ने अभी किसी नाम पर मुहर नहीं लगाई है। एनएसई ने एमडी व सीईओ के चयन की प्रक्रिया मार्च में शुरू की थी। लिमये एनएसई में एक और कार्यकाल पाने के पात्र थे, हालांकि उन्होंने इससे बाहर रहने का फैसला लिया।
पूर्व एमडी व सीईओ चित्रा रामकृष्णा की विवादास्पद विदाई के सात महीने बाद लिमये ने जुलाई 2017 में कार्यभार संभाला था और तब एक्सचेंज पर को-लोकेशन में गड़बड़ी और पूर्व परिचालन अधिकारी (समूह) आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में सही प्रक्रिया न अपनाने का आरोप लगा था। लिमये के कार्यभार संभालने से पहले समूह अध्यक्ष जे रविचंद्रन को अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया गया था। रविचंद्रन पिछले साल रिटायर हो गए। सू त्र ने कहा, एक्सचेंज एक बार फिर अं​तरिम सीईओ  की नियुक्ति का ऐलान  कर सकता है।
उधर, बीएसई ने भी एमडी व  सीईओ की तलाश शुरू कर दी है। मौजूदा प्रमुख आशिष चौहान का पांच साल का दूसरा कार्यकाल नवंबर 2022 में खत्म हो रहा है। बताया जा रहा है कि एनएसई प्रमुख के तौर पर उनके नाम की गिनती हो रही है।
लिमये ऐसे समय में एनएसई से विदा हो रहे हैं जब एक्सचेंज की पूर्व प्रमुख रामकृष्णा पर कथित तौर पर अवैध फोन टैपिंग के आरोप के कारण एक्सचेंज नियामकीय कोप का सामना कर रहा है। साथ ही विभिन्न नियामकीय मसलों  के कारण एक्सचेंज का बहुप्रतीक्षित आईपीओ ठंडे बस्ते में चला गया है।    

First Published - July 16, 2022 | 12:20 AM IST

संबंधित पोस्ट