facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश के स्मार्टफोन बाजार में वीवो की मूल कंपनी की हिस्सेदारी 40 फीसदी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

वर्ष 2020-21 तक तीन सालों के दौरान चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो की भारतीय इकाई ने कुल 66.985 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। हालांकि परिचालन से होने वाली आमदनी में 2020-21 में एक फीसदी तक की कमी आई। वर्ष 2019-20 में कंपनी की आमदनी में 45 फीसदी की तेजी आई और यह 17,201.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,060 करोड़ रुपये हो गई।
प्रवर्तन निदेशालय ने जांच में पाया कि वीवो ने 1.2 लाख करोड़ रुपये के आधे से अधिक का हस्तांतरण चीन को कर दिया ताकि कर का भुगतान न करना पड़े। एजेंसी ने मोबाइल विनिर्माता कंपनी के 119 बैंक खाते में रखे गए 465 करोड़ रुपये से अधिक के फंड पर पाबंदी कसी।
बिज़नेस स्टैंडर्ड ने अपने विश्लेषण में पाया कि वीवो इंडिया की दिक्कतें बढ़ी हैं क्योंकि चीन के उत्पादों के खिलाफ लोगों के गुस्से के बावजूद वीवो जैसी कंपनियों ने भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है।
काउंटरप्वाइंट रिसर्च के डेटा के विश्लेषण से यह अंदाजा भारत के स्मार्टफोन बाजार में वीवो की हिस्सेदारी 2017 के 10 प्रतिशत से बढ़कर 2021 में 15 फीसदी हो गई है। 2022 की पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत पर स्थिर है।
दूसरी ओर वीवो के मुकाबले ऑप्पो की हिस्सेदारी में समान तरह की वृद्धि नहीं हुई। इसकी हिस्सेदारी 2017 के 9 फीसदी से बढ़कर 2021 में 10 फीसदी हो गई। इसकी तुलना में रियलमी की हिस्सेदारी 2018 के 4 फीसदी से बढ़कर 2021 में 15 फीसदी हो गई। वर्ष 2022 की पहली तिमाही में रियलमी की हिस्सेदारी बढ़कर 16 फीसदी हो गई।
ये तीनों कंपनियां बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स की हैं जो चीन की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। डेटा से संकेत मिलते हैं कि तीन स्मार्टफोन विनिर्माताओं की हिस्सेदारी इस अवधि के दौरान लगभग दोगुनी हो गई है। 2022 की पहली तिमाही में इनकी बाजार हिस्सेदारी 40 फीसदी तक है।
इस बीच अन्य चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी की धार अब कमजोर पड़ रही है जबकि एक वक्त के दौरान इसकी हिस्सेदारी लगभग दोगुनी हुई थी और यह 2017 के 19 फीसदी से बढ़कर 2018 में 28 फीसदी हो गई। वर्ष 2022 की पहली तिमाही के दौरान बाजार में इसकी हिस्सेदारी 23 फीसदी थी।
सैमसंग का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा और इसकी 2017 की 24 फीसदी वाली हिस्सेदारी 2021 में घटकर 18 फीसदी रह गई। हालांकि इस साल पहली तिमाही के दौरान सैमसंग की हिस्सेदारी बढ़कर 20 फीसदी हो गई। महामारी के दौरान कंपनी ने आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी दिक्कतों से खुद को बचाने की कोशिश की जिसके चलते कंपनी को दिक्कत हो रही थी। अब उसके नतीजे देखने को मिल रहे हैं।
वीवो की सफलता कोई स्थानीय स्तर तक ही सीमित नहीं है। गार्टनर के मुताबिक वैश्विक बिक्री में भी वीवो की हिस्सेदारी 2020 के 7.9 फीसदी से बढ़कर 2021 में 9.5 फीसदी हो गई है।

First Published - July 8, 2022 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट