facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फोक्सवैगन, महिंद्रा में ईवी में सहयोग के लिए करार

Last Updated- December 11, 2022 | 6:51 PM IST

फोक्सवैगन और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में सहयोग के लिए करार किया है। महिंद्रा ने आज जारी एक बयान में कहा है कि वह अपने नए ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म’ के लिए फोक्सवैगन के एमईबी इलेक्ट्रिक घटक के उपयोग के लिए उसके साथ मिलकर संभावनाएं तलाश रही है। बयान में कहा गया है कि साझेदारी की संभावनाओं का आकलन करने के लिए दोनों कंपनियों ने बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
एक ओपन व्हीकल प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया एमईबी इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और उसके घटक कार विनिर्माताओं को कम लागत और तेजी के साथ अपने पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील करने में मदद करते हैं।
महिंद्रा ने फोर्ड मोटर कंपनी के साथ सभी प्रकार के समझौते को 31 दिसंबर 2021 से खत्म कर दिया था जिसके छह महीने से भी कम समय में फोक्सवैगन के साथ यह समझौता सामने आया है।
महिंद्रा ने कहा कि वह अपने ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म’ को एमईबी इलेक्ट्रिक घटकों जैसे इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी सिस्टम के घटक और बैटरी सेल आदि से लैस करना चाहती है। इस समझौते से सहयोग की गुंजाइश का आकलन किया जाएगा। यह मूल्यांकन चरण में बाध्यकारी नियमों के साथ-साथ गैर-बाध्यकारी आपूर्ति की संभावनाएं भी तलाशेगा।
बाध्यकारी आपूर्ति समझौते पर निरंतर रचनात्मक एवं कानूनी अनुपालन के साथ बातचीत की जाएगी जो 2022 के अंत तक पूरी जो जाएगी। दोनों कंपनियों का साझा उद्देश्य भारतीय वाहन बाजार का विद्युतीकरण करना है जो एक महत्त्वपूर्ण वाहन विकास बाजार है। कंपनी ने कहा है कि मोबिलिटी क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर कार्बन मुक्त करने के लिए भारतीय बाजार काफी महत्त्वपूर्ण है।
फोक्सवैगन ग्रुप के प्रबंधन बोर्ड के तकनीकी सदस्य और सीईओ थॉमस श्मल ने कहा, ‘भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में महिंद्रा अग्रणी कंपनी और हमारे एमईबी इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म के लिए एक प्रमुख साझेदार है।’
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक (वाहन एवं फार्म क्षेत्र) राजेश जेजुरिकर ने कहा, ‘हम अपने महत्त्वपूर्ण बॉर्न इलेक्ट्रिक विजन को साकार करने के लिए एक रणनीतिक
साझेदार के तौर पर फोक्सवैगन के साथ करार करते हुए काफी खुश हैं। वह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र की एक प्रमुख वैश्विक निवेशक है।’

First Published - May 20, 2022 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट