facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वीवीडीएन बनाएगी इंटेल उपकरण

Last Updated- December 11, 2022 | 1:47 PM IST

इंटेल ने बुधवार को मूल डिजाइन निर्माता वीवीडीएन टेक्नोलॉजिज के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो भारत में दूरसंचार, नेटवर्किंग, क्लाउड और 5 जी के लिए इंटेल-आधारित उत्पादों का डिजाइन, विकास और निर्माण करेगी। कुछ दिन पहले इंटेल ने भारत में अपने विनिर्माण केंद्र को खोलने की खबर से मना कर दिया था। 
गुरुग्राम स्थित कंपनी, वीवीडीएन वैश्विक ग्राहकों को 5जी, नेटवर्किंग और वाई-फाई, विजन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड और ऐप प्रदान करने के लिए उत्पाद विकसित करेगी। गुरुग्राम के पास मानेसर में इसके छह विनिर्माण संयंत्र हैं, और तमिलनाडु में एक नए संयंत्र के साथ अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के लिए अगले तीन वर्षों में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।
इंटेल के साथ समझौते में व्यापार, टेक्निकल और भारत सहित दुनियाभर के बाजार में उत्पाद पेश करना शामिल है। कंपनियां उत्पाद रोडमैप और बाजार की जरूरतों के अनुरूप इंटेल-आधारित उत्पादों के लिए बाजार में संयुक्त रूप से पहुंचने की आपसी रणनीति तैयार करने के लिए मिलकर काम करेंगी।
कॉरपोरेट उपाध्यक्ष और बिक्री, मार्केटिंग और संचार समूह और इंटेल में एशिया प्रशांत और जापान (एपीजे) क्षेत्र के महाप्रबंधक, स्टीव लॉन्ग ने कहा कि इंटेल में वह प्रभावशाली प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए भारत में मजबूत अवसर देखते हैं। भारत ने इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान बनाने और चिप डिजाइनिंग में अविश्वसनीय प्रगति की है। 
उन्होंने कहा कि वह उन अवसरों को लेकर उत्साहित हैं जो भारत सरकार का मेक इन इंडिया कार्यक्रम स्थानीय प्रौद्योगिकी के लिए तैयार कर रहा है।

First Published - October 12, 2022 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट