facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

व्हाट्सऐप दो घंटे बाद बहाल हुआ

Last Updated- December 11, 2022 | 1:15 PM IST

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सऐप को मंगलवार को ब्रिटेन से लेकर भारत तक सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता दो घंटे तक ‘टेक्स्ट’ और वीडियो संदेश भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ रहे। करीब दो घंटे तक चले व्यवधान के बाद कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए सेवाओं को बहाल कर दिया गया था।
भारत और दुनिया के कई हिस्सों में व्हॉट्सऐप की सेवाएं मंगलवार दोपहर को बाधित हो गईं। सेवाएं बाधित होने के बीच व्हॉट्सऐप ने कहा था कि वह बहाली के लिए काम कर रही है। मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘हमें जानकारी है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हॉट्सऐप को बहाल करने पर काम कर रहे हैं।’ 
भारत और दुनियाभर में सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप की सेवाओं में व्यवधान रहा और सेवाएं करीब दो घंटे बाद बहाल हुईं। मेटा ने सेवा बहाली की पुष्टि करते हुए कहा,’हमें जानकारी है कि लोगों को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने में आज समस्या हुई थी। हमने समस्या को दुरुस्त कर दिया गया है। असुविधा के लिए हमें खेद है।’ कंपनी ने इस बारे में ‘तकनीकी समस्या’ के अलावा कोई और जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी की सेवाएं बाधित होने का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
इसका मतलब यह भी था कि इस अवधि के दौरान व्हाट्सऐप की बिजनेस सेवाएं और व्हाट्सऐप की पेमेंट सेवाएं भी बाधित हुई थीं। डाउनडेटेक्टर वेबसाइट ने बताया कि करीब 29,000 उपयोगकर्ताओं ने व्यवधान की शिकायत की। डाउनडेटेक्टर हीटमैप ने दिखाया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में व्हॉट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे।
इस बीच, ट्विटर पर ‘हैशटैग व्हॉट्सऐप डाउन’ ट्रेंड करने लगा और कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मजेदार मीम शेयर किए। दुनियाभर में व्हाट्सऐप के 2 अरब उपयोगकर्ता हैं। भारत में व्हाट्सऐप के 40 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं और 1.5 करोड़ से अधिक लोग वाट्सऐप के स्माल बिज़नेस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। बिज़नेसऑफऐप्स.कॉम के मुताबिक व्हाट्सऐप पर रोजाना 100 अरब से अधिक संदेश भेजे जाते हैं। और दो अरब मिनट से अधिक बातचीत होती है।

First Published - October 25, 2022 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट