facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Spam और promotional मैसेज से WhatsApp यूजर्स हो रहे हैं परेशान, ऐसे मिल सकता है छुटकारा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसके फोन पर Spam Call और SMS न आते हो। कितनी बार ब्लॉक करने पर भी अलग-अलग नंबर से Spam Calls और Spam Messages आते हैं। अब ये समस्या वॉट्सऐप (WhatsApp) पर भी होने लगी है। 

कई यूजर के वॉट्सऐप पर भी Spam Messages आने की शिकायत आई है। 

कुछ दिन पहले लोकलसर्किल्स (LocalCircles) के सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार,  95 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स और 100 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को हर दिन स्पैम मैसेज आते हैं। वहीं 68 परसेंट ऐसे यूजर्स हैं जिनको हर दिन 4 या इससे अधिक प्रमोशनल मैसेज आते हैं।

बता दें कि ये सब TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के नियमों के खिलाफ है।

कई लोगों को विदेश में पढ़ाई या घर खरीदने के आकर्षक ऑफर और सस्ती दरों पर लोन के लिए प्री अप्रूवल जैसे फेक मैसेज WhatsApp पर भी आने लगे हैं। जिसके बाद उनसे पर्सनल और बैंकिग डिटेल भी मांगी जाती है।

बता दें कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हाल ही में WhatsApp के बिजनेस ऐप में बदलावों से स्पैम मैसेज की संख्या में वृद्धि हुई है।

पढ़िए TRAI की गाइडलाइन्स

ट्राई की गाइडलाइन्स के अनुसार, अगर किसी कस्टमर ने DND (डू नॉट डिस्टर्ब) के लिए रजिस्टर किया है, तो उसे अनचाही कॉल्स और SMS नहीं आने चाहिए। साथ ही DND ऑप्शन चुनने वाले कस्टमर्स को केवल  ट्रांजैक्शन के मैसेज, OTP या EMI से जुड़े मैसेज ही मिलने चाहिए।

कैसे करें DND activate

अपने नंबर पर डीएनडी (DND) एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलनी होगी। फिर आपको START 0 टाइप करके 1909 पर मैसेज भेजना होगा।

आप चाहे तो अपने फोन पर भी स्पैम कॉल और मैसेजेज को भी ब्लॉक कर सकते हैं। Samsung, OnePlus और Xiaomi  समेत कई स्मार्टफोन पर भी आप स्पैम कॉल और मैसेजेज को ब्लॉक कर सकते हैं। 

अपने फोन की ऐप खोलें और स्पैम नंबर को ढूंढे। उस नंबर पर लॉन्ग टैप करें और Block Number चुनें। आप जिस नंबर को भी ब्लॉक कर देते हैं, तो  भविष्य में आपको उनसे कोई कॉल नहीं आएगी।

First Published - October 20, 2022 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट