facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बढ़ाएगी राजस्थान से तेल का उत्पादन

Last Updated- December 07, 2022 | 6:47 PM IST

केयर्न इंडिया राजस्थान क्षेत्र से होने वाले तेल उत्पादन में 16 फीसदी का इजाफा करेगी। साल 2009 की दूसरी छमाही के दौरान शुरू होने वाले तेल उत्पादन को बढ़ाकर 1,75,000 बैरल प्रति दिन करने की तैयारी कर रही है।


इस क्षेत्र से तेल का उत्पादन शुरू होते ही देश के कुल तेल उत्पादन में कंपनी की हिस्सेदारी बीस फीसदी हो जाएगी। केयर्न के मुख्य कार्यकारी राहुल धीर ने बताया कि केयर्न ने मंगला तेल क्षेत्र से जुड़ी एक संशोधित विकास योजना भी तैयार की है। यह राजस्थान का सबसे बड़ा ब्लॉक है और उसे दूसरे क्षेत्र भाग्यम से निवेश की मंजूरी मिली है।

उन्होंने बताया, ‘इससे हमें मंगला, भाग्यम और ऐश्वर्य (एमबीए) तीन तेल क्षेत्रों से 1,75,000 बैरल प्रति दिन के अनुमानित उत्पादन लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी जो पहले निर्धारित उत्पादन 1,50,000 बैरल प्रतिदिन से अधिक है।’ मंगला की संशोधित क्षेत्र विकास योजना में उत्पादन 25 फीसदी बढ़कर 1,25,000 बैरल प्रति दिन तक होने की उम्मीद है।

धीर ने कहा कि कंपनी ने दो ड्रिलिंग रिग और डेवेलपमेंट ड्रिलिंग का अनुबंध किया है। यह साल 2008 की अंतिम तिमाही में शुरू होगी। कच्चे तेल को रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए राजस्थान के बाड़मेर जिले से गुजरात के तटीय इलाकों तक एक पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

First Published - August 26, 2008 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट