facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

क्या पेटीएम के सीईओ बने रहेंगे विजय शेखर शर्मा, आज होगा फैसला

Last Updated- December 11, 2022 | 4:30 PM IST

पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के भविष्य को लेकर आज एक बड़ा फैसला होने वाला है। ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज कंपनी की होने वाली वर्चुअल एनुअल जनरल मीटिंग में इस बात का निर्णय होगा कि विजय शेखर शर्मा की फिर से सीईओ पद पर नियुक्ति होगी या फिर उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा। इस मीटिंग में कंपनी के शेयरहोल्डर्स तय करेंगे कि वह कंपनी के सीईओ बने रहेंगे या नहीं। बीते कई दिनों से उनके सीईओ पद बने रहने पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
एडवाइजरी फर्म ने उठाया था प्रश्न
इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने पिछले सप्ताह कहा था कि शेयरधारकों को शर्मा की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट देना चाहिए। फर्म ने शर्मा के वेतन पर भी सवाल खड़े किए थे। फर्म का कहना है कि कंपनी के बाजार में लिस्ट होने से पहले उन्होंने कई बार कंपनी को मुनाफे में लाने की बात कहीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
भारतीय टेक स्टार्टअप्स के पोस्टर बॉय
भारत के टेक स्टार्टअप्स के पोस्टर बॉय पेटीएम ने नवंबर में अपनी हाई-प्रोफाइल आईपीओ के बाद से अपने मूल्य का 60% से अधिक खो दिया है क्योंकि कंपनी को अपने निवेशकों को अपनी कमाई के बारे में समझाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। एक साक्षात्कार में के दौरान 44 वर्षीय शर्मा ने कहा था कि पेटीएम भारत की पहली इंटरनेट कंपनी बनने के लिए तैयार है जिसने 1 अरब डॉलर को लक्ष्य को छुआ है।

First Published - August 19, 2022 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट