facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विलमिंगटन ट्रस्ट ने दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्पाइसजेट के खिलाफ दर्ज कराया केस

Advertisement

विलमिंगटन ट्रस्ट, एयरकैसल की सहायक है, जिसने पिछले महीने ऐसा ही मामला NCLT में दर्ज कराया है

Last Updated- June 11, 2023 | 7:50 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

स्पाइसजेट की विमान पट्टादाता में से एक विलमिंगटन ट्रस्ट (Wilmington Trust) ने विमानन कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए NCLT में मामला दर्ज कराया है। यह मामला बकाए का भुगतान न करने से जुड़ा है। इस मामले की पहली सुनवाई सोमवार को होगी।

विलमिंगटन ट्रस्ट, एयरकैसल (Aircastle) की सहायक है, जिसने पिछले महीने ऐसा ही मामला NCLT में दर्ज कराया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान स्पाइसजेट ने कहा था कि एयरकैसल की याचिका में खामियां हैं, लिहाजा इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इसके परिणामस्वरूप NCLT ने 6 जून को एयरकैसल से कहा कि वह दो हफ्ते के भीतर इस पर जवाब दे।

रविवार को स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि विल​मिंगटन ट्रस्ट की मूल कंपनी एयरकैसल है। एयरकैसल की तरफ से पट्टे पर दिए गए चार विमानों के लिए अलग-अलग इकाई है। ऐसा ही एक विमान विलमिंगटन ट्रस्ट का है, जो एयरकैसल की सहायक है।

पिछले कुछ महीने से नकदी संकट का सामना कर रही स्पाइसजेट के बेड़े में एक जून को 64 विमान थे और यह जानकारी एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरिकम (Cirium) के आंकड़ों से मिली। इनमें से 30 विमान अभी खड़े हैं।

Also read: सौ गुना बढ़ा डिजिटल लेनदेन लेकिन कैश की धाक अब भी बरकरार

दोनों ही मामले दिवालिया संहिता 2016 की धारा 9 के तहत दर्ज कराए गए हैं, जिसमें कर्जदार से भुगतान न हासिल करने वाले परिचालक लेनदार को NCLT में कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए याचिका देने की इजाजत मिलती है।

भारतीय विमानन क्षेत्र अभी संकट से गुजर रहा है। गो फर्स्ट ने पिछले महीने दिवालिया आवेदन जमा कराया और 3 मई से विमानों का परिचालन बंद कर दिया। गो फर्स्ट ने नकदी संकट के लिए प्रैट ऐंड व्हिटनी (Pratt and Whitney) को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इंजन आपूर्ति में देरी के कारण उसके आधे विमान खड़े हैं।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement