facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विप्रो ने दूसरी नौकरी वाले 300 निकाले

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने आज बताया कि उनकी कंपनी ने ऐसे 300 कर्मचारी बर्खास्त कर दिए हैं, जो विप्रो के साथ दूसरी कंपनियों के लिए भी काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘मूनलाइटिंग’ के बारे में उनकी राय पहले जैसी ही है और यह कंपनी के प्रति निष्ठा का सरासर उल्लंघन है। जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही चोरी-छिपे दूसरी जगह भी काम करता है तो उसे ‘मूनलाइटिंग’ कहा जाता है। 
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रेमजी ने कहा, ‘वास्तविकता यह है कि आज ऐसे लोग हैं जो विप्रो के साथ-साथ हमारी किसी न किसी प्रतिद्वंद्वी कंपनी के लिए भी काम कर रहे हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में ऐसा करने वाले 300 कर्मचारियों का पता लगाया है। कंपनी में ऐसे कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं है, जो विप्रो के साथ काम करते हुए प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में भी काम कर रहे हैं।’ बाद में इस बारे में पूछे जाने पर प्रेमजी ने बताया कि उन कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। 

हालांकि प्रेमजी ने कहा कि पारदर्शिता बरतते हुए व्यक्ति सप्ताहांत में किसी परियोजना पर काम करने के बारे में स्पष्ट और खुली बातचीत कर सकता है। लेकिन कंपनी में ऐसे कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं है, जो विप्रो के साथ काम करते हुए प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में भी काम कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी के लिए विप्रो को ईमेल भेजा गया लेकिन उसका जवाब नहीं आया।
हाल ही में इन्फोसिस के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्या​धिकारी क्रिस गोपालकृष्णन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘अगर आप अपने काम को 100 फीसदी देना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होना होगा। अगर आप भरोसा जीतना चाहते हैं तो एक संस्थान के साथ काम करना चाहिए। आप एक साथ 2-3 कंपनियों के लिए कैसे काम कर सकते हैं।’ हालांकि उन्होंने कहा कि एक संस्थान में काम करते हुए आप किसी परोपकारी या गैर-सरकारी संगठन में किसी नेक पहल के लिए काम सकते हैं।

मूनलाइटिंग पर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में चिंता जताई जा रही है क्योंकि काफी कर्मचारी घर से भी काम कर रहे हैं।  ​स्विगी ने कुछ समय पहले इस व्यवस्था की अनुमति दे दी थी।  इन्फोसिस ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है कि दो जगहों पर काम करने या ‘मूनलाइटिंग’ की अनुमति नहीं है। अनुबंध के किसी भी उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा नौकरी से निकाला भी जा सकता है। आईबीएम के प्रबंध निदेशक (भारत और दक्षिण एशिया) संदीप पटेल ने पिछले सप्ताह कहा था कि कर्मचारी अपने बाकी समय में जो चाहें करें मगर मूनलाइटिंग नैतिक रूप से सही नहीं है।

First Published - September 21, 2022 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट