facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेएलआर के लिए चिंता बरकरार

Last Updated- December 11, 2022 | 6:12 PM IST

कोविड-19 के कारण चीन में हुए लॉकडाउन से जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) अवरोध का सामना कर रही है क्योंकि टाटा मोटर्स की ब्रिटिश सहायक यूक्रेन में युद्ध‍ और मुश्किल आर्थिक हालात के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जुड़ी समस्या से जूझ रही है। ये समस्याएं वित्त वर्ष 23 में जेएलआर की वित्तीय स्थिति पर असर डाल सकती है।  टाटा मोटर्स ने अपनी सालाना रिपोर्ट में ये बातें कही है।
टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अवरोध के बारे में एक पत्र के जरिए शेयरधारकों को सूचित किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, सेमीकंडक्टर की वैश्विक किल्लत ने जगुआर लैंड रोवर के उत्पादन व बिक्री पर हमारे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले काफी कम प्रतिकूल असर डाला। हम हालांकि इस मसले के समाधान के लिए कई कदम उठाए, लेकिन स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। जगुआर लैंड रोवर के लिए यह अहम मसला है और हम वित्त वर्ष 23 के दौरान इसके समाधान के लिए काम कर रहे हैं। यह प्रदर्शन में धीरे-धीरे सुधार लाएगा।
जेएलआर के चीनी परिचालन पर काफी ज्यादा असर पड़ा है और यह वित्त वर्ष 23 में कंपनी की बिक्री परिदृश्य पर असर डाल सकता है। टाटा मोटर्स ने एक रिपोर्ट में कहा है, चीन में कोरोना रोकने के लिए हुए हालिया लॉकडाउ‍न का हमारी आपूर्ति शृंखला पर प्रतिकूल असर पड़ा क्योंकि हमारे सप्लायर न तो उ‍त्पादन कर पाए और न ही उसकी डिलिवरी हम तक कर पाए। इसी तरह हम मांग में भी अस्थायी कमी देख रहे हैं।
कंपनी ने कहा, लॉकडाउन से चीन के कुछ हिस्सों में डीलरशिप भी बंद हुई, जिसका वित्त वर्ष 2022-23 की बिक्री परिदृश्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। अगर हम चीन में उत्पादन के लिए अहम कलपुर्जे की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पाए तो हमें कुछ या सभी संयंत्रों में उत्पादन रोकने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिसका भविष्य में हमारे नकदी प्रवाह पर काफी ज्यादा नकारात्मक असर पड़ सकता है।

First Published - June 17, 2022 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट