facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

याहू और टाटा मिलकर करेंगे नई तकनीकों पर शोध

Last Updated- December 05, 2022 | 5:03 PM IST

अमेरिका की सबसे अधिक लोकप्रिय और सर्फ की जाने वाली साइट याहू की कंपनी, याहू इंक भारतीय टाटा संस लिमिटेड की एक इकाई के साथ मिलकर नई कंप्यूटिंग तकनीकों पर शोध करेगी।


कंपनी ने इस सिलसिले में भारतीय कंपनी के साथ समझौता किया है।’क्लाउड कंप्यूटिंग’ के नाम से चर्चित यह तकनीक इस तरह से डिजाइन की गई है, कि उपभोक्ता इसकी मदद से प्रोग्रामों को स्थानीय कंप्यूटर के बजाय रिमोट डाटा केन्द्रों से चला सकते हैं। याहू ने एक वक्तव्य में कहा है कि टाटा की कंप्यूटेशनल रिसर्च लैबोरेटरीज के साथ इस परियोजना में दुनिया के चौथे सबसे तेज सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा।


पुणे में स्थित एक प्रयोगशाला के पास यह कंप्यूटर है, जो अपाचे हडूप फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करेगा। इस फ्रेमवर्क का उपयोग विभिन्न कंप्यूटरों का इस्तेमाल करते हुए बहुत ज्यादा डाटा को हैंडल करने के लिए सॉफ्टवेयर बनाने में किया जाता है। साथ ही यह अन्य परियोजनाओं जैसे कि जीनोम शोध और सॉफ्टवेयर जो टेक्स्ट को विभिन्न भाषाओं में रूपांतरित करता है, में भी मदद करेगा।


याहू के प्रवक्ता डेनिस रॉय का कहना है, ‘हमें सिस्टम और सॉफ्टवेयर में बुनियादी वैज्ञानिक शोध की जरूरत है, जो वेब में बढ़ते हुए डाटा को आसानी से और बेहतर तरीके से संभाल सके।’

First Published - March 26, 2008 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट