facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदालत पहुंचा Yes Bank-Dish Tv विवाद, आज बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी बैंक की याचिका पर सुनवाई

Last Updated- December 11, 2022 | 3:22 PM IST

डिश टीवी के साथ चल रही लड़ाई को लेकर Yes बैंक अब अदालत पहुंच गया है। यस बैंक ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि स्पेशल शेयरहोल्डिंग मीटिंग रखी जाए। कोर्ट ने यस बैंक की इस याचिका को सोमवार को यानी 19 सितंबर को मंजूर किया था। आज यानी मंगलवा, 20 सितंबर को इस मामले में बॉम्बे कोर्ट सुनवाई करेगा। उधर, डिश टीवी के चेयरमैन जवाहर गोयल ने भी सोमवार को ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया। 
 
बता दें कि यस बैंक की डिश टीवी में 24.78 फीसदी हिस्सेदारी है जो कि सबसे अधिक है। बॉम्बे हाईकोर्ट के पहले यस बैंक ने पिछले साल नवंबर में NCLT की मुंबई बेंच का में भी इस विवाद को लेकर अर्जी लगाई थी। बैंक ने डिश टीवी को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने के लिए आदेश देने की मांग की थी।

लेकिन NCLT की ओर से कोई फैसला न आने के कारण यस बैंक बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
 
इस बीच, 19 सितंबर को डिश टीवी के चेयरमैन जवाहर गोयल के बोर्ड से इस्तीफा दे देने के बाद अब डिश टीवी के बोर्ड में चार इंडिपेंडेंट डायेक्टर्स बच गए हैं। इनमें भगवान दास नारंग, शंकर अग्रवाल, रश्मी अग्रवाल और राकेश मोहन शामिल है।

First Published - September 20, 2022 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट