facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश के किसी भी रेस्ट्रां से मंगा पाएंगे पसंदीदा खाना, Zomato ने शुरू की इंटरसिटी सर्विस

Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

 अगर आप दिल्ली में बैठकर हैदराबाद की मशूहर बिरयानी खाना चाहते हैं तो ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो आपकी ये ख्व्वाहिश जल्दी ही पूरा करने जा रहा है। आपको बता दें कि Zomato ने लेजेंड्स नाम से इंटरसिटी फूड डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
हालांकि ये सुविधा अभी केवल कुछ चुनिंदा शहरों के लोगों को मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपना नया प्रोजेक्ट कोलकाता, लखनऊ व हैदराबाद समेत कुछ अन्य शहरों के लिए शुरू कर रही है। 
 
यानी अब लज़ीज़ खाने का शौक रखने वाले लोग दिल्ली में रहकर भी कोलकाता, लखनऊ या हैदराबाद के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। 

कंपनी ने अपने बयान में बताया कि रेस्टोरेंट में ताजा खाना तैयार होने के तुरंत बाद एयर ट्रांजिट के दौरान इसे सुरक्षित रखने के लिए रीयूजेबल और टैम्पर-प्रूफ कंटेनरों में पैक किया जाता है।
 
साथ ही खाना खराब न हो उसके लिए ‘स्टेट-ऑफ द आर्ट मोबाइल रेफ्रिजरेशन’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपको बता दें कि कंपनी ने यह भी कहा है कि खाने को प्रिजर्व करने के लिए किसी भी प्रकार के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
 
 
‘इंटरसिटी लेजेंड’ को विस्तार करने की योजना
 
कंपनी इस नए प्रोजेक्ट को आने वाले दिनों में कई अन्य शहरों में भी शुरू करेगी।  कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए 100 से अधिक एयरपोर्ट के साथ साझेदारी कर सकती है। इससे पहले गुरुग्राम में कंपनी ने 10 मिनट में फूड डिलीवरी की भी सेवा शुरू की थी।

First Published - August 31, 2022 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट