facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश में सैटेलाइट टीवी के 30 साल पूरे, ZEEL ने शुरू किया पहला निजी सैटेलाइट टीवी चैनल

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

देश में सैटेलाइट टीवी को 30 साल पूरे हो चुके हैं। Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL)  ने देश का सबसे पहला सैटेलाइट टीवी लांच किया था। इस मौके पर ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर ( MD ) और CEO पुनीत गोयनका ने कहा कि कंपनी का अगले 30 सालों का प्लान तैयार है। 

आपको बता दें कि ZEEL द्वारा पहला निजी टीवी सैटेलाइट चैनल शुरू करने के बाद, देश में सैटेलाइट टीवी उद्योग कि शुरुआत हुई थी। ZEEL की स्थापना नवंबर 1982 में हुई थी। साल 1992 में कंपनी ने पहला फ्लैगशिप टेलीविजन चैन Zee TV लॉन्च किया था। वहीं साल 1994 में कंपनी ने म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा था। 1995 में ZEE TV को यूरोप और यूके में लॉन्च किया गया। 1996 में कंपनी ने अपना पहला केबल चैनल Siti Channel के नाम से शुरू किया था। 

30 साल पूरे होने पर ZEE के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO पुनीत गोयनका ने कहा कि बात जब कंटेट की होगी तो ZEE भारत का कल्चरल एंबेसडर के तौर पर ही जाना जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भारत के विकास में एंटरटेनमेंट का बड़ा योगदान है और इसका श्रेय जी एंटरटेनमेंट को जाता है। इमर्जिंग मार्केट में ZEE एक मजबूत और बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी है।  

कंपनी के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि ZEEL अपने शेयर होल्डर्स के लिए बेहतर वैल्यु क्रिएट करेगी। कंपनी ने ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए अगले 30 साल का प्लान तैयार किया है। 

बता दें, ZEEL के शेयरधारकों ने शुक्रवार को शेयरधारकों ने पुनीत गोयनका की निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी। गोयनका ने खुद ही नियुक्ति के लिए अपने नाम की पेशकश की थी।

First Published - October 1, 2022 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट