facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘Pro’ सब्सक्रिप्शन का फायदा अब नहीं ले पाएंगे जोमैटो के कस्टमर्स

Last Updated- December 11, 2022 | 4:26 PM IST

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने कस्टमर्स के लिए प्रो ‘PRO’ सब्सक्रिप्शन की सुविधा पर रोक लगा दी है। वहीं पुराने कस्टमर्स भी अपने सब्सक्रिप्शन को दोबारा रिन्यू नहीं करा सकते हैं।
जी बिजनेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कहा है कि जिन लोगों ने पहले से ही प्लान ले रखा है उन्हें इसका लाभ मिलता रहेगा।
ऑनलाइन फूड प्रोवाइड कराने वाली कंपनी जोमैटो ने 2020 में जोमैटो प्रो तथा 2021 में जोमैटो प्रो प्लस सर्विस लांच किया था। इसके तहत ग्राहकों को सुपर फास्ट फूड डिलीवरी, कैशबैक और कई तरह की सुविधाएं मिलती है।
आगे क्या है प्लान
जोमैटो ने इससे पहले भी अपने सब्सक्रिप्शन प्लान गोल्ड का नाम बदलकर जोमैटो प्रो कर चुकी है। जोमैटो प्रो प्लस को पहले ही बंद कर चुकी है। दीपिंदर गोयल की कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक नया मेंबरशिप प्रोग्राम लेकर आने वाली है, जिसके लिए वह अपने रेस्तरां पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। कोरोना महामारी के बाद रेस्तरां खुल चुके हैं और लोग खाना खाने के लिए बाहर जा रहे हैं।
स्विगी का भी ऐसा सब्सक्रिप्शन प्लान
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी भी इसी तरह का सब्सक्रिप्शन प्लान ग्राहको को ऑफर करती हैं। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 99 रुपये से अधिक का ऑर्डर करने पर अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सर्विस की सेवा देती है। स्विगी इंडिया में जोमैटो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी है।

First Published - August 22, 2022 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट